Prateik Babbar-Sanya Sagar Wedding:बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर के साथ शादी करने वाले है। जिनकी मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें सामने आ गई है। आपको बता दें कि आज लखनऊ में सान्या के फार्महाउस में ही हल्दी और मेहंदी सेरेमनी रखी गई थी। जिसमें करीबी लोग मौजूद थे। माना जा रहा है दोनों 23 जनवरी को शादी कर सकते है। इस शादी में प्रतीक और सान्या के परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इसके बाद मुंबई में रिसेप्शन होगा। जिसकी तारीक अभी तय नहीं हुई है।
दोनों के लुक की बात करें तो प्रतीक यैलो कलर के कुर्ता-पायजामा में ग्रीन कलर का दुपट्टा डाले हुए नजर आ रहे है। वहीं सान्या की बात करें तो वह यैलो कलर का गाउन पहने हुए नजर आ रही है। इसके साथ ही बालों में स्टाइल देते हुई क्राउन के रुप में फ्लावर लगाया हुआ है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है।
Prateek Babbar-Sanya Sagar Wedding:
बता दें सान्या एक प्रोफेशनल डायरेक्टर, एडिटर और राइटर हैं। उन्होंने लंदन फिल्म एकेदमी से फिल्ममेकिंग में स्पेसलाइजेशन किया है। इसके अलावा वह ‘द लास्ट फोटोग्राफ’ में बतौर प्रोडक्शन असिस्टेंट बन कर काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही सान्या के पिता पवन सागर बहुजन समाज पार्टी के नेता हैं और पार्टी की चीफ मायावती के बेहद करीब हैं। वहीं प्रतीक बब्बर के पिता राज बब्बर कांग्रेस नेता हैं।
Prateek Babbar-Sanya Sagar Wedding:
आपको बता दें कि प्रतीक सान्या को करीब 10 साल से जानते हैं। एक इटरव्यू के दौरान प्रतीक ने बताया, 'जब से वह मेरी जिंदगी में आई हैं मैं एक बहुत ही सुरक्षित व्यक्ति हो गया हूं। वास्तव में मैंने दिसंबर में गोवा में टाइम आउट 72 संगीत कार्यक्रम में सान्या से सामने धुटने टेक कर प्रेम का इजहार किया था और किसी को भी इसके बारे में जानकारी नहीं थी, यहां तक कि उसके माता-पिता को भी नहीं पता।'
सान्या से पहले प्रतीक एक्ट्रेस एमी जैक्सन के साथ रिलेशनशिप में थे। उनसे ब्रेकअप के बाद प्रतीक डिप्रेशन का शिकार हो गए थे जिसके बाद उन्हें ड्रग्स की लत भी लग गई थी। अब वह पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और अपनी लाइफ पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।
प्रतीक बब्बर ने 2008 में ‘जाने तू या जाने ना’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस साल वह ‘यारम’,’छिछोरा’ और ‘अभी तो पार्टी शुरु हुई है’ से एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी करेंगे।