1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म सोन चिड़िया की बदल गई रिलीज़ डेट, अब होगी इस दिन रिलीज

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म सोन चिड़िया की बदल गई रिलीज़ डेट, अब होगी इस दिन रिलीज

 Published : Jan 22, 2019 08:52 pm IST,  Updated : Jan 22, 2019 09:17 pm IST

फिल्म की तारीख को आगे शिफ्ट करने को लेकर मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स का मानना है कि फिल्म के लिए पुरानी तारीख से अधिक उचित समय एक मार्च होगा ।

sonchiriya - India TV Hindi
sonchiriya Image Source : INSTRAGRAM

Son Chiraiya Release Date Change: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म सोन चिड़िया को देखने की अगर आपके अंदर ललक बढ़ रही है तो आपको बता दें कि अब आपको थोड़ा और इस फिल्म का इंतजार करना होगा। जी हां अब ये फिल्म 8 फरवरी को रिलीज नहीं होगी। फिल्म की रिलीज़ डेट की नई घोषणा हुई है। सोन चिड़िया अब अब 1 मार्च को रिलीज़ होगी।

फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने इसकी घोषणा की है। फिल्म के नए पोस्टर जारी किए गए हैं, जिसमें फिल्म की रिलीज की तारीख नई रखी है। फिल्म की तारीख को आगे शिफ्ट करने को लेकर मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स का मानना है कि फिल्म के लिए पुरानी तारीख से अधिक उचित समय एक मार्च होगा। बता दें कि इस फिल्म में मनोज बाजपेई मान सिंह की भूमिका में हैं और सुशांत सिंह राजपूत अहम भूमिका में हैं।

पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर आया था जिससे पता चला कि ये फिल्म मान सिंह के गैंग की ये कहानी उन्हीं बीहड़ों की है, जहां कई कुख्यात डकैतों का इतिहास रहा है। सुशांत और भूमि के अपनी अपनी बगावत है जिसके लिए हथियार उठाना परम्परा और जरुरत का हिस्सा है।इस फिल्म की शूटिंग चम्बल में की गई हैl कहानी एक ऐसे संपत्ति की है जिसको लेकर सभी अपना कब्ज़ा जमाना चाहते हैं। फिल्म में इस बात का जिक्र भी है कि सोन चिड़िया यानि गोल्डन बर्ड तो सभी ढूंढ रहे हैं लेकिन वो किसी के हाथ नहीं आ रही।

सिलिकॉन का इस्तेमाल कर नवाज़ुद्दीन को बना दिया बाल ठाकरे, इस प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट का था हाथ

टीवी कपल शीना बजाज-रोहित पुरोहित की शादी की हुई रस्में शुरु, सामने आईं मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें

लगातार 14 घंटे कुर्सी पर बैठकर आर माधवन का मिलता है ये लुक, इस फिल्म में निभा रहे हैं टाइटल रोल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन