1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी कपल शीना बजाज-रोहित पुरोहित की शादी की हुई रस्में शुरु, सामने आईं मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें

टीवी कपल शीना बजाज-रोहित पुरोहित की शादी की हुई रस्में शुरु, सामने आईं मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें

 Published : Jan 22, 2019 07:59 pm IST,  Updated : Jan 22, 2019 08:30 pm IST

टीवी कपल शीना बजाज और रोहित पुरोहित 4 साल लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंधने वाले है। जिसकी प्री वेडिंग सेरेमनी जयपुर में शुरु हो गई है। इस कपल की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरे सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

Sheena Bajaj Rohit Purohit marriage- India TV Hindi
Sheena Bajaj Rohit Purohit marriage Image Source : INSTRAGRAM

Sheena Bajaj- Rohit Purohit Pre-wedding: साल 2019 में पहली सेलेब्रिटी शादी होने वाली है। जी हां टीवी कपल शीना बजाज और रोहित पुरोहित 4 साल लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंधने वाले है। जिसकी प्री वेडिंग सेरेमनी जयपुर में शुरु हो गई है। इस कपल की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरे सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

मेहंदी सेरेमनी में शीना बेहद खूबसूरत लगीं। उन्होंने पिंक एंड यैलो कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना। इस आउटफिट और लुक को फ्लॉवर ज्वैलरी कॉम्पलिमेंट कर रही थी।

मेहंदी लगाकर शीना कई पोज देते हुए नजर आ रही है। उनके चेहरे पर दुल्हन बनने का ग्लो साफ देखा जा सकता है।

वहीं रोहित यैलो शेरवानी के साथ beige कलर की नेहरु जैकेट में नजर आए।

तस्वीरों में दोनों परेफेक्ट कपल लग रहे हैं। शीना ने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

आपको बता दें कि शीना से पहले रोहित के "संस्कार लक्ष्मी" में उनकी को-स्टार रहीं विभा आनंद को डेट करने की खबरें थीं। लेकिन सीरियल के ऑफएयर होने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरीज अर्जुन में काम किया। इस दौरान वे शीना बजाज के करीब आए।

वहीं शीना की बात करें तो वहजस्सी जैसी कोई नहीं, अर्जुन, प्यार तूने क्या किया, थपकी प्यार की. सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्टिपटल, लाल इश्क, मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव, तुझसे है राब्ता में नजर आई हैं।

सिलिकॉन का इस्तेमाल कर नवाज़ुद्दीन को बना दिया बाल ठाकरे, इस प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट का था हाथ

लगातार 14 घंटे कुर्सी पर बैठकर आर माधवन का मिलता है ये लुक, इस फिल्म में निभा रहे हैं टाइटल रोल

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी का जश्न अभी नहीं हुआ खत्म, कॉमेडियन के घर इन सिंगर्स ने बिखेरा अपनी आवाज का जादू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन