मुंबई: दीवाली के मौके में एक साथ दो बड़ी फिल्में टकराने वाली है। एक तो करण जौहर की 'ऐ दिल मुश्किल' और अजय देवगन की 'शिवाय'। जिसके कारण बॉलीवुड इंड्रस्टी में काफी हलचल मची हुई है। 'ऐ दिल मुश्किल' इन दिनों पाक कलाकारों के कारण काफी सुर्खियों में भी छाई हुई है और दूसरी ओर रणवीर कपूर और ऐश्वर्या रॉय बच्चन की हॉट केमेस्ट्री देकने को मिलेगी। लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही करीना कपूर ने इस फिल्म के बारें में बता दिय़ा कि ये कैसी फिल्म है।
ये भी पढ़े-
फिल्म 'ऐ दिल मुश्किल' की स्पेशल स्क्रीनिंग हो चुकी है। जिसमें छोटे-छोटे सितारों के साथ करीना कपूर भी पहुंची थी। उन्होंने इस फिल्म को देखकर सराहना करते हुए कहा कि सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है। करीना ने यहां 18वें जियो मामी मुंबई फिल्म महोत्सव के मौके पर कहा, "मैंने 'ऐ दिल है मुश्किल' देखी और मुझे बहुत पसंद आई। चाहे रणबीर कपूर हों या अनुष्का शर्मा या ऐश्वर्य राय बच्चन, सभी ने शानदार काम किया है। मुझे लगता है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। यह करण का सर्वश्रेष्ठ है।"
'की एंड का' में नजर आ चुकीं करीना आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आएंगी। करीना ने बताया, "वीरे दी वेडिंग' बहुत मजेदार और उत्साहजवर्धक फिल्म है। यह महिला और महिलाओं की ताकत पर आधारित है।"
शशांक घोष द्वारा निर्देशित फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सैफ अली खान के साथ करीना दिसंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
Latest Bollywood News