1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या ने किया बड़ा खुलासा, रणबीर को पापा समझ बैठी थीं आराध्या

ऐश्वर्या ने किया बड़ा खुलासा, रणबीर को पापा समझ बैठी थीं आराध्या

 Published : Oct 21, 2016 07:21 pm IST,  Updated : Oct 21, 2016 07:35 pm IST

ऐश ने एक मैगजीन के इंटरव्यू में कहा कि रणबीर को आराध्या पापा समज बैठी थी। जानिए उसके आगे क्या हुआ..

Abhishek Bachchan,- India TV Hindi
Abhishek Bachchan,

नई दिल्ली: इन दिनों 'ऐ दिल मुश्किल' में ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर की हॉट केमेस्ट्री इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल में ही ऐश ने रणबीर के साथ फिल्मफेयर मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट भी कराया हैं। जिसमें वो काफी बोल्ड भी दिख रही हैं। जिसके कारण उनसे जुड़ी हर छोटी से छोटी बात लोगों को अपनी ओर खींच लेती है। इसी बीच ऐश ने एक मैगजीन के इंटरव्यू के वक्त शेयर की। जिसके कारण फिर एकबार वह सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वह अपनी बेटी आराध्या के कारण आई, क्योंकि वह एक ऐसी क्यूट सी सिचुएशन में फंस गई थीं। वह रणबीर को अपना ''पापा'' समझ बैठी। जिसके बाद से जब भी रणवीर और आराध्या मिलते है, तो दोनों सिर्फ मुस्कुरा देते हैं।

इसे भी पढ़े:-

यूं तो आराध्या और रणवीर की दोस्ती बहुत ही मजेदार है। वह दोनों खूब मस्ती करते है। आराध्या रणबीर को RK कहकर पुकारती हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब दोनों में ज्यादा पहचान न थी।

उसी दौरान एक दिन शूटिंग के वक़्त रणबीर कपूर ने अभिषेक बच्चन जैसी जैकेट और टोपी पहन रखी थी और साथ ही अभिषेक की तरह ही उनकी दाढ़ी भी बढ़ी हुई थी। ऐसे में आराध्या ठीक से पहचान नहीं पाई और उसे लगा की उसके पापा अभिषेक बच्चन सेट पर पहुंचे है। वह दौड़कर आई और रणबीर की गोद में बैठ गई। जिसके देखकर रणबीर भी झेप गए। साथ ही जिसके बाद आराध्या को पता लगा कि उसके पापा नहीं है, तो वह शर्माते हुए वापस लौट गई।

आपको बता दे कि दिवाली पर रणबीर और ऐश  की फिल्म "ऐ दिल मुश्किल" रिलीज होने वाली है, लेकिन पाक कलाकार फवाद खान के होने की वजह से ये फिल्म विवादों में फंस गई है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी अहम रोल निभा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन