A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन को दी बधाई

अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन को दी बधाई

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने राजनेता व अभिनेत्री जया बच्चन को सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी पत्नी व उनके परिवार के लिए 'गर्व' का पल है।

amitabh jaya- India TV Hindi
amitabh jaya

मुंबई: अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अभिनेत्री और राजनेता जया बच्चन को शुभकामनाएं दी हैं। दरअसल जया को सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार मिला है। इस पर अमिताभ ने खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर कहा या उनकी पत्नी और उनके परिवार के लिए गर्व की बात है। अमिताभ ने बुधवार रात ट्विटर पर जया की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह विज्ञान भवन में खड़ी हैं। अमिताभ ने इसके कैप्शन में लिखा, "जया को सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार। हमारे परिवार के सभी सदस्यों के लिए गर्व का पल।" उन्होंने कहा कि यह उनके लिए 'बेहद गर्व' का पल है।

अमिताभ ने लिखा, "जया को आज सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार मिला। हम सभी के लिए गर्व का पल। उन्हें हमारी तरफ से शुभकामनाएं।"

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर भी यह खुशी साझा की।

आपको बता दें, जया बच्चन साल 2004 में समाजवादी पार्टी से जुड़ी थीं। फिलहाल वो राज्यसभा की सदस्य हैं।

(इनपुट- आईएएस)

Latest Bollywood News