1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खुलासा: जिस मिस्ट्रीमैन के साथ घूम रही थीं अमिताभ की नातिन नव्या, वो है इस मशहूर एक्टर का बेटा

खुलासा: जिस मिस्ट्रीमैन के साथ घूम रही थीं अमिताभ की नातिन नव्या, वो है इस मशहूर एक्टर का बेटा

 Published : Jul 15, 2017 04:23 pm IST,  Updated : Jul 15, 2017 04:23 pm IST

अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा हाल ही में जिस मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आई थीं, उसका खुलासा हो गया है।

navya - India TV Hindi
navya

नई दिल्ली: पिछले दिनों अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा एक मिस्ट्री मैन के साथ देखी गई थीं। नव्या उस मिस्ट्रीमैन के साथ कार में बैठी थीं नव्या ने तो अपना चेहरा नहीं छिपाया लेकिन साथ बैठा वो शख्स बार-बार अपना चेहरा ढकने की कोशिश कर रहा था। कहा जा रहा था कि नव्या के फ्रेंड सर्किल का होगा, लेकिन अब खुलासा हुआ है कि ये मिस्ट्रीमैन कोई और नहीं, बल्कि एक मशहूर अभिनेता का बेटा है। जी हां, एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक ये शख्स अभिनेता जावेद जाफरी का बेटा मिजान जाफरी है।

बताया जा रहा है कि नव्या और मिजान की दोस्ती हाल ही में शुरू हुई। लेकिन जल्दी ही दोनों अच्छे दोस्त बन गए हैं। नव्या यूएस में पढ़ाई करती हैं और छुट्टियां मनाने मुंबई आई हुई हैं। कहा जा रहा है कि मिजान बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयारी कर रहे हैं, वहीं नव्या भी अपने हॉट और ग्लैमरस लुक के लिए चर्चा में रहती हैं।

navya
navya

गौरतलब है कि बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिनके घर का लगभग हर सदस्य एक्टिंग से जुड़ा हुआ है। श्वेता के माता-पिता भाई-भाभी सभी एक्टर्स हैं लेकिन श्वेता ने खुद को फिल्मी दुनिया से दूर रखा है। लेकिन अक्सर चर्चा होती रहती है कि नव्या जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।

जब मीडिया को देखकर चेहरा छिपाने लगी नव्या नवेली

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन