मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की बेटी वमिका आज 2 महीने की पूरी हो गई। इस दिन को विराट और अनुष्का ने केक काटकर सेलिब्रेट किया। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर केक की तस्वीर शेयर की है। स्का्ई ब्लू कलर के केक में रेनबो बना हुआ है और केक में दो कैंडल लगी हुई हैं। अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है- हमें दो महीने मुबारक हों।
Image Source : instagram- anushka sharmaअनुष्का शर्मा का इंस्टाग्राम पोस्ट
अनुष्का शर्मा ने हाल ही में बेटी संग तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में विराट और अनुष्का बेटी को गोद में लेकर उसे देखते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर बेहद प्यारी है।
वहीं विराट कोहली ने वीमेंस डे पर अनुष्का और अपनी बेटी वमिका की तस्वीर शेयर की थी, और लिखा था- 'बच्चे के जन्म को देखना सबसे ज्यादा रोमांचक, अविश्वसनीय और शानदार अनुभव होता है। इसे देखने के बाद आप एक महिला की असली ताकत को महसूस कर सकेंगे। आप यह अहसास करेंगे कि आखिर क्यों ईश्वर ने उनके अंदर जीवन का निर्माण किया है, क्योंकि वे पुरुषों से कहीं ज्यादा मजबूत होती हैं। मेरे जीवन की सबसे बहादुर और मजबूत महिला को हैप्पी वुमेंस डे और उसे भी जो बड़ी होकर अपनी मां की तरह बनेगी। दुनिया की सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं।'
बता दें कि मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन खास मौके पर वो सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करना नहीं भूलती हैं। उन्होंने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर पति विराट के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी।
कुछ दिन अनुष्का ने खुलासा किया था कि इस समय उनकी पंसदीदा एसेसरी बच्चे का मुंह साफ करने वाला कपड़ा है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की थी। इसमें वह आइने के सामने खड़ी हैं और उनके कंधे पर बेटी वामिका का मुंह साफ करने का कपड़ा है। अनुष्का ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा-, "मौजूदा पसंदीदा एसेसरी- बर्प क्लोथ (बच्ची का मुंह पोंछने का कपड़ा)।"
बता दें कि अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को बेटी वामिका को जन्म दिया है।
Latest Bollywood News
Related Video