1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सेलिब्रिटी कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ऑस्कर में नामांकन की घोषणा करेंगे

सेलिब्रिटी कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ऑस्कर में नामांकन की घोषणा करेंगे

 Published : Mar 11, 2021 04:40 pm IST,  Updated : Mar 11, 2021 04:40 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस बार ऑस्कर अवॉर्ड में नामांकनों की घोषणा करेंगे। 

priyanka chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस Image Source : INSTAGRAM- PRIYANKA CHOPRA

लॉस एंजेलिस: सेलिब्रिटी कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस बार ऑस्कर अवॉर्ड में नामांकनों की घोषणा करेंगे। इस उपलब्धि की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम के जरिए दी है। इस साल नामांकन की घोषणा ग्लोबल लाइव स्क्रीनिंग के जरिए की जाएगी। कपल ने एक वीडियो के जरिए इस बारे में बताया है। वीडियो में प्रियंका कहती हैं, "हम ऑस्कर नामांकन की घोषणा कर रहे हैं और मुझे पता ही नहीं था।" फिर निक कहते हैं, "ओह, आपने तो पहले ही सभी को बता दिया था कि हम ऑस्कर नामांकन की घोषणा कर रहे हैं।"

इसके बाद प्रियंका कुछ भ्रम में दिखती हैं, फिर कहती हैं, "ठीक है, वैसे यह बहुत अच्छा है कि हम ऑस्कर नामांकन की घोषणा कर रहे हैं! हमें लाइव देखिएगा!"

प्रियंका इस बात पर भी आश्चर्य जताती हैं कि क्या वह निक के बिना अपने दम पर ऑस्कर के नामांकन की घोषणा कर सकती हैं। इसे लेकर उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "अकेडमी, क्या ऐसा कोई मौका मिल सकता है, जब मैं अकेले ऑस्कर नामांकन की घोषणा कर सकूं! मैं बस मजाक कर रही हूं, लव यू निक जोनस। हम 15 मार्च को सुबह 5:19 पीडीटी पर ऑस्कर नामांकन की घोषणा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं! इसे यूट्यूब डॉट कॉम स्लैश ऑस्कर्स पर लाइव देखें।"

अकादमी अवार्डस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने भी इस खबर को साझा किया है। अकादमी ने पोस्ट किया, "ऑस्कन नामांकन के लिए कौन उत्साहित है? प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को सोमवार सुबह 5:19 बजे पीडीटी में जॉइन करें।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन