1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खोला अपना रेस्टोरेंट, निक जोनस संग पूजा की तस्वीर वायरल

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खोला अपना रेस्टोरेंट, निक जोनस संग पूजा की तस्वीर वायरल

 Published : Mar 07, 2021 10:54 am IST,  Updated : Mar 07, 2021 10:54 am IST

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में एक भारतीय रेस्टोरेंट खोला है, जिसका नाम SONA रखा है।

priyanka chopra restaurant sona in new york- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खोला अपना रेस्टोरेंट Image Source : INSTAGRAM: PRIYANKACHOPRA

मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का खूब जलवा बिखेरा है। उन्होंने सिंगिंग भी की और कुछ दिनों पहले उनकी किताब भी लॉन्च हो हुई। अब उन्होंने अपना एक और कदम बढ़ाते हुए बिजनेस के क्षेत्र में भी एंट्री कर ली है। उन्होंने न्यूयॉर्क में एक भारतीय रेस्टोरेंट खोला है, जिसका नाम SONA रखा है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और निक जोनस के साथ पूजा करते हुए फोटोज भी शेयर की हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'SONA को पेश करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। न्यूयॉर्क में एक नया रेस्टोरेंट, जिसमें मैं भारतीय व्यंजनों के प्रति अपने प्यार को भर पाऊंगी। SONA में भारत के खानों का स्वाद और फ्लेवर्स है। किचन को हरी नायक संभालेंगे, जो कि बेहद प्रतिभाशाली हैं, जिन्होंने सबसे जायकेदार और इनोवेटिव मेन्यू तैयार किया है।'

प्रियंका चोपड़ा ने कहा - बहुत सारे लोग हैं जिनमें मेरे लिए घृणा है

38 साल की अभिनेत्री आगे लिखती हैं, 'SONA इस महीने के अंत में खुलेगा और मैं आपको वहां पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हूं। दूसरी और तीसरी तस्वीर सितंबर 2019 की है, जब हमने एक छोटी सी पूजा आयोजित की थी।' इसके साथ प्रियंका ने अपने दोस्तों मनीष गोयल और डेविड रेबिन के साथ-साथ डिजाइनर मेलिसा बोवर्स और बाकी टीम को धन्यवाद कहा है। 

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' लॉन्च की थी। अब इसका हिंदी ट्रांसलेशन भी आ गया है। एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी और कैप्शन में लिखा- #अभीबाकीहैसफर जल्द आ रहा है...।

प्रियंका मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और उन्होंने अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में अभिनय किया है। इसके अलावा उन्होंने 'बेवाच', 'इजंट इट रोमांटिक' और 'ए किड लाइक जेक' जैसी हॉलीवुड फिल्में भी की हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन