1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने 'इंडियन आइडल' के सेट पर किया डांस, Video हुआ वायरल

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने 'इंडियन आइडल' के सेट पर किया डांस, Video हुआ वायरल

 Published : Mar 06, 2021 11:30 am IST,  Updated : Mar 06, 2021 11:30 am IST

हेमा मालिनी ने सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' में दोबारा डांस कर पुरानी यादों को ताजा कर दिया। उनकी इस अदा पर दर्शक फिर से फिदा हो गए हैं।

indian idol 12 hema malini Bharatnatyam dance performance- India TV Hindi
हेमा मालिनी ने इंडियन आइडल के सेट पर किया डांस  Image Source : INSTAGRAM: SONYTVOFFICIAL

हेमा मालिनी ने हिंदी सिनेमा में दशकों तक अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरे। उन्होंने ना सिर्फ अपनी एक्टिंग से, बल्कि डांस से भी फैंस का दिल जीता। अब वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' में दोबारा डांस कर पुरानी यादों को ताजा कर दिया। उनकी इस अदा पर दर्शक फिर से फिदा हो गए हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो शेयर किए हैं। इनमें हेमा मालिनी को स्टेज परफॉर्मेंस देते हुए देखा जा सकता है। उन्हें डांस करता देख वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया। 

हेमा मालिनी ने विदेशी हस्तियों के ट्वीट को बताया साजिश

वहीं, इंडियन आइडल के सेट पर राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर भी पहुंचेंगे। दोनों अपकमिंग मूवी 'रूही' का प्रमोशन करेंगे। ये फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।  उन्होंने पोस्टर को कैप्शन देते हुए लिखा, "दुल्हन की तरह सजेगा थिएटर, मगर दूल्हा ले जाएगी रूही। इस भूतिया शादी में आपका स्वागत है। मैजिक ऑफ सिनेमा रिटर्न, 11 मार्च को फिल्म रिलीज।"

अभिनेत्री जान्हवी ने पोस्टर शेयर किया और लिखा, "इस भूतिया शादी में आपका स्वागत है। मैजिक ऑफ सिनेमा रिटर्न, 11 मार्च को फिल्म रिलीज।" इस फिल्म में अभिनेता वरुण शर्मा भी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन