पुलवामा हमले के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री ने फैसला किया है कि अब कोई भी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज़ नहीं होगी। इस बारे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे बॉक्स-ऑफिस कमाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन पाकिस्तान के डिस्ट्रीब्यूटर्स को इससे नुकसान ज़रूर होगा।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद टोटल धमाल, लुका छुपी, अर्जुन पटियाला, नोटबुक और कबीर सिंह जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर्स ने पाकिस्तान में इन फिल्मों को रिलीज नहीं करने का फैसला किया है।
बॉलीवुड फिल्मों के कारोबार पर नजर रखने वाले विश्लेषक तरण आदर्श ने कहा कि भारतीय फिल्मों को पाकिस्तान में काफी पसंद किया जाता है, लेकिन कमाई के लिहाज से वह उतना महत्वपूर्ण नहीं है। उनका मानना है कि इससे पाकिस्तान के वितरकों को ज्यादा नुकसान होगा।
फिल्म वितरक अक्षय राठी का भी कहना है कि पाकिस्तान के वितरक ज्यादा प्रभावित होंगे। उनका कहना है कि औसतन भारतीय फिल्में पाकिस्तान में 4-7 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं।
पाकिस्तान के कलाकार नोमान जावेद ने पुलवामा हमले की निंदा करते हुए कहा कि कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने से इस मसले का हल नहीं होगा। हमें साथ आना चाहिए और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए।
वहीं पाकिस्तान के फिल्म निर्माता सोहेल खान का कहना है कि भारतीय फिल्म उद्योग को नुकसान उठाना होगा क्योंकि बॉलीवुड फिल्मों की दुनियाभर की कमाई में पाकिस्तान काफी योगदान देता है।
(इनपुट-भाषा)
Also Read:
Oscars 2019: कब और कहां देखें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2019, ये है पूरी नोमिनेशन लिस्ट
Total Dhamaal collection day 2: अनिल, माधुरी, अजय देवगन का दूसरे दिन भी धमाल है जारी, अभी तक कमाए इतने करोड़
Sridevi 1st Death Anniversary: श्रीदेवी के आखिरी पलों को लेकर बोनी कपूर ने किया ये खुलासा
Latest Bollywood News