1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Total Dhamaal collection day 2: अनिल, माधुरी, अजय देवगन का दूसरे दिन भी धमाल है जारी, अभी तक कमाए इतने करोड़

Total Dhamaal collection day 2: अनिल, माधुरी, अजय देवगन का दूसरे दिन भी धमाल है जारी, अभी तक कमाए इतने करोड़

 Published : Feb 24, 2019 11:48 am IST,  Updated : Feb 24, 2019 11:48 am IST

Total Dhamaal Box Office Collection Day 2: अनिल कपूर, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित की कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल' बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। दूसरे दिन भी मल्टी स्टार फिल्म टोटल धमाल ने शानदार कमाई कर ली है। द

अजय देवगन फिल्म टोटल...- India TV Hindi
अजय देवगन फिल्म टोटल धमाल

Total Dhamaal Box Office Collection Day 2: अनिल कपूर, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित की कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल' बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। दूसरे दिन भी मल्टी स्टार फिल्म टोटल धमाल ने शानदार कमाई कर ली है। दर्शक सिनेमाघरों से निकलने पर हंस-हंस बोल रहे हैं कि फिल्म तो बहुत मजेदार है। ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म दूसरे दिन भी खूब धमाल मचा रही है। साथ दूसरे दिन फिल्म ने 20.40 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले दिन 16.50 करोड़ कमाई की थी दोनों की दिन कमाई मिलाने के बाद फिल्म की कुल कमाई 36.90 करोड़ के पास पहुंच गई है।

'टोटल धमाल' फिल्म के रिलीजिंग के बारे में बात करें तो इस साल पहले दिन सबसे अधिक कमाने वाली बड़ी फिल्म कही जा सकती है, क्योंकि रिलीज वाले दिन न तो हॉलीडे था और न ही कोई स्पेशल दिन। वहीं रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' को वेलेन्टाइन्स डे का फायदा मिला था और 19।26 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि दूसरे दिन शनिवार को कमाई सीधे 13।10 करोड़ पर आ गई थी। हालांकि एक अनुमान के अनुसार देखा जाए तो अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म दूसरे दिन करीब 14-15 करोड़ रुपए कमा सकती है।

इंद्र कुमार के डायरेक्शन में 'धमाल' सीरीज की यह तीसरी फिल्म है। 'टोटल धमाल' में इस बार अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी , संजय मिश्रा और पीतोबाश नजर आंगे। फिल्म की टीम का दावा है कि इस बार धमाल का मजा तीन गुना ज्यादा होने वाला है। इस फिल्म में कोबरा, वनमानुष से लेकर बब्बर शेर तक दिखाई दे रहे हैं।

धमाल सीरीज की पहली फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। जिसमें संजय दत्त,अरशद वारसी, रितेश देशमुख , जावेद जाफरी और आशीष चौधरी मुख्य किरदार में थे। दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आई थी। सीरीज की दूसरी फिल्म 'डबल धमाल' 4 साल बाद 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों को उतना प्यार नहीं मिला था। जितना प्यार सीरीज की पहली फिल्म को मिला था। सीरीज की तीसरी फिल्म में कई नए किरदार जुड़े हैं। जिनमें अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित शामिल हैं। 

फिल्म को रिलीज से पहले अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया गया। कई बड़े कलाकारों वाली टोटल धमाल का बजट करीब 100 करोड़ है। 'टोटल धमाल 'में इस बार हॉलीवुड सेंसेशन के नाम से मशहूर एनिमल 'एक्ट्रेस' क्रिस्टल भी नजर आ रहा है। क्रिस्टल एक बंदर है, जो हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हैंगओवर 2', 'जॉर्ज ऑफ द जंगल' और 'नाइट एट द म्यूजियम' में नजर आ चुका है। क्रिस्टल का फिल्म में अहम रोल है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन