A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर शेफ विकास खन्ना ने न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के लिए बनाया खाना

मशहूर शेफ विकास खन्ना ने न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के लिए बनाया खाना

ऋषि कपूर ने मशहूर शेफ विकास खन्ना के साथ एक तस्वीर शेयर की है ।

<p>मशहूर शेफ विकास...- India TV Hindi
मशहूर शेफ विकास खन्ना ने न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के लिए बनाया खाना

न्यूयॉर्क: सेलेब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर, नीतू कपूर और अनुपम खेर के लिए खुद अपने हाथों से स्वादिष्ट खाना बनाया। अपने इलाज के लिए यहां रह रहे ऋषि कपूर ने बुधरात देर रात को नीतू, अनुपम और विकास खन्ना के साथ वाली अपनी एक तस्वीर ट्वीट की।

इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "अपने सभी मेहमानों के लिए व्यक्तिगत रूप से बनाए गए जायकेदार भोजन के लिए 'शेफ सुप्रीम' विकास खन्ना आपका धन्यवाद। एहसास हुआ कि हम भी आपस में एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। 'मास्टरशेफ' पर मिलते हैं। बॉन वोयेज (गुडबाय और शुभकामनाएं)।"

विकास ने भी इसी तस्वीर को साझा करते हुए कहा कि ऋषि के लिए भोजन तैयार कर वह खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने लिखा, "सबसे प्यारे ऋषि जी, नीतू सिंह और अनुपम खेर जी। आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं। आप सभी के लिए खाना बनाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। भोजन और फिल्मों के लिए भारत का पहला परिवार (एंबेसडर) और अंदाजा लगाइए। मैं कपूर खानदान से जुड़ा हुआ हूं।"

इसे भी पढ़ें-

Inshallah: सलमान खान के साथ फिल्म ऑफर हुई तो 5 मिनट तक कूदती रहीं आलिया भट्ट, खुद किया खुलासा

Prasthanam Poster: 'प्रस्थानम' से सामने आया मनीषा कोईराला का दमदार पोस्टर

ऋषि कपूर की कैंसर जर्नी पर नीतू कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो मेरे बेटे जैसे हो गए थे

Latest Bollywood News