1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Prasthanam Poster: 'प्रस्थानम' से सामने आया मनीषा कोईराला का दमदार पोस्टर

Prasthanam Poster: 'प्रस्थानम' से सामने आया मनीषा कोईराला का दमदार पोस्टर

 Published : Aug 22, 2019 06:40 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 06:40 pm IST

Prasthanam Poster: 'प्रस्थानम' से मनीषा कोईराला का 'द क्वीन' लुक सामने आ गया है।

Prasthanam Poster:- India TV Hindi
Prasthanam Poster

Prasthanam Poster: संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और मनीषा कोईराला की फिल्म  'प्रस्थानम (Prasthanam)' का नया पोस्टर सामने आ गया है। इस पोस्टर में मनीषा कोईराला दिखाई दे रही हैं। पोस्टर के साथ लिखा है 'द क्वीन'। ह फिल्म इसी साल 20 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।

प्रस्थानम में जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला, सत्यजीत दुबे और फैजल अली भी अहम किरदार में नजर आएंगे। इससे पहले मनीषा कोईराला के जन्मदिन पर फिल्म का पोस्टर सामने आया था।  फिल्म प्रस्थानम (Prasthanam)  एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है। जिसमें संजय एक निर्माता के रुप में डेब्यू करने जा रहे है। यह फिल्म साल 2010 में आईं तेलुगू फिल्म प्रस्थानम का हिंदी रीमेक है।

गौरतलब है कि इससे पहले संजय दत्त 'कलंक' फिल्म में नजर आए थे। इसमें माधुर दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू भी नज़र आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन