1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर की कैंसर जर्नी पर नीतू कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो मेरे बेटे जैसे हो गए थे

ऋषि कपूर की कैंसर जर्नी पर नीतू कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो मेरे बेटे जैसे हो गए थे

 Published : Aug 22, 2019 08:10 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 08:10 pm IST

ऋषि कपूर का कैंसर ठीक हो चुका है, जल्द ही वो इंडिया लौटने वाले हैं।

ऋषि कपूर की कैंसर...- India TV Hindi
ऋषि कपूर की कैंसर जर्नी पर नीतू कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो मेरे बेटे जैसे हो गए थे

मुंबई: ऋषि कपूर को न्यूयॉर्क में गए हुए 10 महीने से अधिक हो गए हैं। पिछले साल कैंसर का पता चलने के बाद अभिनेता वहां गए थे, उनके साथ नीतू कपूर भी वहां चली गई थीं। नीतू ने उन्हें एक दिन भी अकेला नहीं छोड़ा, पूरी जर्नी में उनके साथ रहीं। नीतू और ऋषि ने साथ में इंडिया से न्यूयॉर्क की उड़ान भरी थी और अभी भी दोनों वहां साथ में हैं। हाल ही में, एक प्रमुख समाचार चैनल के को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की बीमारी और बीमारी से सफल इलाज की जर्नी के बारे में बात की।

नीतू कपूर ने कहा, "यह ऐसा था जैसे वो मेरे बच्चे बन गए हों। जो कुछ मेरे बस में था मैं वो सब करने की कोशिश करती थी जिससे की उन्हें तकलीफ ना हो। उन्हें वो सब देती जिसकी उन्हें जरूरत होती।''

इससे पहले भी ऋषि कपूर बता चुके हैं कि उनकी इस मुश्किल घड़ी में उनकी पत्नी नीतू कपूर चट्टान की तरह खड़ी रहीं। बता दें, ऋषि कपूर जबसे न्यूयॉर्क में हैं उनसे मिलने कई बॉलीवुड सितारे पहुंच चुके हैं। दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, विक्की कौशल, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, अनुपम खेर, रितेश देशमुख-जेनेलिया और प्रियंका चोपड़ा समेत तमाम सितारे उनसे मिलने पहुंच चुके हैं।

ऋषि कपूर ने बताया है कि वो गणेश चतुर्थी तक इंडिया लौट आएंगे। 2 सितंबर को गणेश चतुर्थी है और 4 सितंबर को उनका जन्मदिन है। यानी ऋषि अपना जन्मदिन भी इंडिया में मनाएंगे।

इसे भी पढ़ें-

Inshallah: सलमान खान के साथ फिल्म ऑफर हुई तो 5 मिनट तक कूदती रहीं आलिया भट्ट, खुद किया खुलासा

Prasthanam Poster: 'प्रस्थानम' से सामने आया मनीषा कोईराला का दमदार पोस्टर

Pehlwaan Official Trailer: साउथ सुपरस्टार सुदीप और सुनील शेट्टी की फिल्म 'पहलवान' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन