1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Saaho: क्या राजनीति में आएंगे साउथ के स्टार प्रभास? एक्टर ने अनुष्का शेट्टी संग अफेयर के सवालों पर भी दिए जवाब

Saaho: क्या राजनीति में आएंगे साउथ के स्टार प्रभास? एक्टर ने अनुष्का शेट्टी संग अफेयर के सवालों पर भी दिए जवाब

 Published : Aug 22, 2019 11:15 am IST,  Updated : Aug 22, 2019 11:18 am IST

प्रभास 'बाहुबली' फिल्म में नज़र आए थे। इस फिल्म में अपनी शानदार एक्टिंग से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था।

Prabhas- India TV Hindi
Prabhas

प्रभास (Prabhas) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'साहो' (Saaho) जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों एक्टर्स जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। इस दौरान प्रभास अपनी जिंदगी से जुड़े कई सवालों के जवाब भी देते नज़र आ रहे हैं। हाल ही में प्रभास ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह राजनीति में कदम रखेंगे या नहीं।

साउथ के स्टार प्रभास ने ETimes को इंटरव्यू के दौरान उन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है, जिनमें उनके राजनीति ज्वॉइन करने की बात कही गई। प्रभास ने बताया कि वह अभी तक फिल्म इंडस्ट्री में ही कई डिपार्टमेंट्स में खुद को कंफर्टेबल महसूस नहीं करते हैं। ऐसे में राजनीति में जाना उनके लिए नामुमकिन है।

प्रभास और 'बाहुबली' फिल्म में उनकी को-एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के रिलेशनशिप को लेकर अक्सर खबरें आती हैं। इन अफवाहों का प्रभास ने खंडन किया है। उनका कहना है कि वे और अनुष्का बहुत अच्छे दोस्त हैं और शायद ये अफवाह उनकी शादी की खबर के साथ ही खत्म होगी।

'साहो' की बात करें तो यह फिल्म 30 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसमें प्रभास और श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर, मंदिरा बेदी और एवलिन शर्मा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह भारत की सबसे बड़ी एक्शन मूवी है, जो 350 करोड़ में बनी है।

Also Read:

Pakistan Controversy: प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत, कही ये बड़ी बात

करोड़ो कमाने वाले मनीष पॉल कभी पत्नी के पैसे बचाने के लिए खुद ही करते थे घर के काम, जानिए कैसा है अब तक का सफर

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन