1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Saaho Bad Boy Song: प्रभास और जैकलीन फर्नांडिस ने लगाई आग, देखिए 'साहो' का नया सॉन्ग

Saaho Bad Boy Song: प्रभास और जैकलीन फर्नांडिस ने लगाई आग, देखिए 'साहो' का नया सॉन्ग

 Published : Aug 19, 2019 05:16 pm IST,  Updated : Aug 19, 2019 05:16 pm IST

Saaho Bad Boy Song: 'साहो' में जैकलीन फर्नांडिस और प्रभास का हॉट डांस मूव्स देखने को मिल रहा है।

Saaho Bad Boy Song- India TV Hindi
Saaho Bad Boy Song

Saaho Bad Boy Song: 'साहो' फ़िल्म का नया गाना 'बैड बॉय' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में प्रभास के साथ जैकलीन फर्नांडीज अपने किलर मूव्स के साथ स्क्रीन पर आग लगाते हुए नज़र आ रही हैं। इस गाने को आप साल का अब तक का सबसे हॉट डांस नंबर कह सकते हैं। निश्चित रूप से यह अपने पार्टी म्यूजिक के साथ दर्शकों की प्लेलिस्ट में जगह बनाने के लिए तैयार है। इस गाने को बादशाह ने लिखा है, इसे गाया बादशाह और नीति मोहन ने है। गाने में प्रभास और जैकलीन की केमिस्ट्री बेहद खूबसूरत लग रही है।

जैकलीन फर्नांडीज ने साउथ की टीम के साथ काम करने के अपने अनुभव और प्रभास के साथ अपने पहले सहयोग पर बात करते हुए कहा, “यह पहली बार है जब मैंने दक्षिण की टीम के साथ काम किया है और मुझे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि वे कितनी तेज गति से काम करते हैं। वे बेहद प्रोफेशनल है। प्रभास ने सेट पर मेरे साथ अपने सभी मूव्स की तब तक रिहर्सल की थी, जब तक उन्होंने इसे शतप्रतिशत हासिल नहीं किया।"

इस गाने में प्रभास और जैकलीन पूल पार्टी की पृष्ठभूमि और ऑस्ट्रिया के कुछ खूबसूरत नज़ारों में अपनी सिज़लिंग केमिस्ट्री के साथ आग लगाते हुए नज़र आ रहे है।

जैकलीन फर्नांडीज ने इस गाने में बेहद खूबसूरत डांस किया है, प्रभास के साथ जैकलीन की ये केमिस्ट्री आपको जरूर पसंद आएगी। अभी देखिए ये गाना-

Also Read:

अब भूतिया फिल्म में दिखाई देंगी जाह्नवी कपूर, इस एक्टर संग आएंगी नज़र

'धड़क' जोड़ी ईशान खट्टर- जाह्नवी कपूर एक बार फिर से करण जौहर की फिल्म में साथ दिख सकते हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन