बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में फरहान ने बचपन के दिनों को याद करते हुए बहन जोया और कजिन के साथ फोटो शेयर की है।
फरहान अख्तर
नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में फरहान ने बचपन के दिनों को याद करते हुए बहन जोया और कजिन के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए फरहान ने प्यारा सा कैप्शन लिखा है- वाइड लेंस वाली कैमरा के अविष्कार से पहले की फोटो है..
फिल्म इंडस्ट्री में अपनी आवाज और ऐक्टिंग का जादू चलाने वाले फरहान अख्तर उन ऐक्टर्स में से एक हैं, जो अपनी लव लाइफ पर भी बेबाकी से बात करते हैं। बता दें कि हाल ही में फरहान ने शिबानी की एक और तस्वीर शेयर की है। उन्होंने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। यह शिबानी का ब्लैक एंड वाइट पोर्ट्रेट है। फरहान ने इसे हार्ट वाले इमोजी के साथ शेयर किया है।
बहरहाल फरहान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'तूफान' के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। वह इस फिल्म में बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं। फरहान इस किरदार के साथ पूरी तरह न्याय करने में लगे हुए हैं।
इसके अलावा वह 'द स्काई इज पिंक' में भी नजर आएंगे। इसमें उनके साथ ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी नजर आएंगी।