1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Nach Baliye 9: गीता फोगाट अपने पति पवन सिंह के साथ आएंगी नज़र!

Nach Baliye 9: गीता फोगाट अपने पति पवन सिंह के साथ आएंगी नज़र!

 Published : Jun 23, 2019 10:36 pm IST,  Updated : Jun 23, 2019 10:36 pm IST

डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 9' के कंटेस्टेंट्स को लेकर रोज़ नई नई खबरें आती रहती हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो रेसलर गीता फोगाट अपने पति पवन सिंह के साथ इस शो में नज़र आएंगी।

Nach Baliye 9- India TV Hindi
Nach Baliye 9 Image Source : INSTAGRAM

डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 9' के कंटेस्टेंट्स को लेकर रोज़ नई नई खबरें आती रहती हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो रेसलर गीता फोगाट अपने पति पवन सिंह के साथ इस शो में नज़र आएंगी। कहा जा रहा है कि दोनों का नाम शो के लिए फाइनल हो गया है और जल्द वो शो का प्रोमो शूट करेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें पहले भी कई बार शो के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए इस साल हामी भरी है। आपको बता दें कि गीता दो साल पहले रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्र ने एबीपी न्यूज़ से कहा- ''गीता और पवन को नच बलिए का लास्ट सीजन ऑफर किया गया था, लेकिन वो कर नहीं पाए थे। हालांकि इस साल वो शो में दिलचस्पी ले रहे हैं और हो सकता है वो शो में हिस्सा लें।''

इस साल शो का फॉर्मेट थोड़ा अलग है। इस बार शो में एक्स कप्लस भी नज़र आएंगे। एक्स लवर्स उरव्शी ढोलकिया-अनुज सचदेव, मधुरिमा तुली-आदित्य विक्रम सिंह नज़र आएंगे। इनके अलावा प्रिंस नरूला अपनी पत्नी युविका चौधरी के साथ और पुनीश शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड बंदगी कालरा के साथ भी नज़र आ सकते हैं।

शो को जेनिफर विंगेट और सुनील ग्रोवर होस्ट करेंगे। रवीना टंडन शो की जज होंगी। खबर है कि सलमान भी जज के रूप में नज़र आ सकते हैं। मेकर्स ने इसके पहले दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ और शाहिद कपूर को भी जज करने के लिए अप्रोच किया था।

Also Read:

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन