डांस रिएलिटी शो नच बलिए 9 (Nach Baliye 9) जल्द ही शुरू होने जा रहा है। नच बलिए के इस सीजन को सलमान खान प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। सोमवार को शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है।
Related Stories
शो के प्रोमो में कपल डांस करते नजर आ रहे हैं। मगर यह कपल के सिलुएट हैं। शो में कौन-कौन कपल हिस्सा लेने वाले हैं। इस बारे में अभी तक बताया नहीं गया है।
नच बलिए का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा- सोचिए अब अगली बार क्या होने वाला है। #NachBaliye9!!
रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में प्रिंस नरूला और युविका चौधरी नजर आने वाले हैं। इस बार काफी कुछ खास होने वाला है क्योंकि इस शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने जा रहे हैं टीवी के कई फेमस स्टार जैसे हिना खान, दृष्टि धामी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक नच बलिए 9 को जेनिफर विंगेट होस्ट करने जा रही हैं। मगर अभी तक ना शो के मेकर्स ना खुद जेनिफर ने इस बात की पुष्टि की है। साथ ही अभी तक यह भी नहीं बताया गया है शो को जज कौन करने वाला है। नच बलिए सीजन 8 को दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने जीता था।
Also Read:
पारुल चौहान और मोहेना कुमारी के बाद अब इन एक्टर्स 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को कहा अलविदा