1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पारुल चौहान और मोहेना कुमारी के बाद अब इन एक्टर्स 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को कहा अलविदा

पारुल चौहान और मोहेना कुमारी के बाद अब इन एक्टर्स 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को कहा अलविदा

 Published : Jun 11, 2019 12:34 pm IST,  Updated : Jun 11, 2019 12:34 pm IST

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 7 साल का लीप आने वाला है। लीप के साथ अब शो से दो और एक्टर अलविदा कहने जा रहे हैं।

Yeh rishta kya kehlata hai- India TV Hindi
Yeh rishta kya kehlata hai

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है(Yeh Rishta kya kehlata hai) में 7 साल का लीप आने वाला है। लीप के बाद नायरा गोवा में अपने बेटे के साथ नई जिंदगी बिताते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं कार्तिक अपनी जिंदगी वेदिका के बेटे वंश के साथ बिताएंगे। वेदिका कार्तिक की दोस्त है जिसे गोइंका परिवार ने रहने के लिए पनाह दी है। कार्तिक और वेदिका के बीच क्या रिश्ता होने वाला है इसके बारे में नहीं बताया गया है। जहां शो इतनी जल्दी आगे बढ़ रहा है वहीं शो से दो और एक्टर अलविदा कहने जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पारुल चौहान और मोहेना कुमारी के बाद शो में लव-कुश का किरदार निभाने वाले है श्रेष्ठ और शुभ सक्सेना शो को अलविदा कहने जा रहे हैं। इन जुड़वा भाईयों ने सोशल मीडिया पर फेयरवेल मैसेज शेयर किया है और ये रिश्ता क्या कहलाता है कि टीम को शुक्रिया कहा है। 

श्रेष्ठ और शुभ इस शो से ढाई साल से जुड़े हुए थे। साथ ही मोहसिन और शिवांगी से बहुत कनेक्टिड थे।

श्रेष्ठ और शुभ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- राजन सर और ये रिश्ता क्या कहलाता है कि टीम को शुक्रिया। यह कभी हमारे लिए रील फैमिली नहीं थी। यह हमेशा हमारे लिए रीयल फैमिली रही है। इस ढाई साल की जर्नी को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इस जर्नी में हमने बहुत मस्ती की और मीठी यादें बनाई। इंस्टाग्राम फैमिली को बहुत शुक्रिया।

शो से इससे पहले मोहेना और पारुल अलविदा कह चुके हैं। मोहेना अपनी शादी की वजह से और पारुल ने अपनी शादी के दौरान शो को बाय-बाय कह दिया था।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में कार्तिक और नायरा का जीवन उदयपुर और गोवा में दिखाया जाने वाला है। कार्तिक अभी भी नायरा से नफरत करता है क्योंकि नायरा ने उससे झूठ बोला था। वहीं नायरा को कार्तिक से गुस्सा है क्योंकि कार्तिक ने उस पर भरोसा नहीं किया था। गोवा में नायरा का नाम टीना होने वाला है जो एक योगा इंसट्रक्टर है और अपने बेटे के साथ जिंदगी बिताती है।

Also Read:

सैफ अली खान इस वजह से सीरियल 'कहाँ हम कहाँ तुम' के साथ खुद को करते है रिलेट!

Sa Re Ga Ma Pa L'il Champs 2019 Finale: नागपुर की सुगंधा डेट ने जीता 'सारेगामापा' का खिताब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन