1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नायरा योगा इंस्ट्रक्टर बनने पहुंची गोवा, कार्तिक बिना ऐसे जी रही ज़िंदगी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नायरा योगा इंस्ट्रक्टर बनने पहुंची गोवा, कार्तिक बिना ऐसे जी रही ज़िंदगी

 Published : Jun 08, 2019 10:20 pm IST,  Updated : Jun 08, 2019 10:20 pm IST

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में फिर से 5 साल का लीप आ गया है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में फिर से 5 साल का लीप आ गया है। लास्ट एपिसोड में दिखाया गया कि कार्तिक अपनी पत्नी नायरा के कैरेक्टर पर शक करते हैं। इसके बाद नायरा घर से निकल जाती है। रास्ते में नायरा की मौत हो जाती है। ऐसा लग रहा है कि नायरा ने खुद को कार्तिक की ज़िंदगी से बाहर करने के लिए ये नाटक रचा है।

पूरा गोयनका और सिंघानिया परिवार नायरा के मौत का मातम मना रहा है। कार्तिक खुद को नायरा की मौत का दोषी मान रहा है।

सास, बहू और सस्पेंस के लेटेस्ट सेगमेंट में हमने देखा कि नायरा योगा इंस्ट्रक्टर बनने गोवा चली गई है। योगा सिखाते हुए वो कार्तिक संग अपनी ज़िंदगी के बारे में सोचने लगती है। सोचते-सोचते वो अपने स्टूडेंट्स के सामने रोने लगती है।

नायरा, कार्तिक को छोड़ गोवा में नई ज़िंदगी शुरू कर चुकी है। हालांकि उसे कार्तिक की बहुत याद आती है। कुछ महीनों पहले नायरा, कार्तिक को छोड़कर मुंबई आ गई थी और एमबीए की पढ़ाई करने लगी थी।

आपको बता दें कि शो में वेदिका नाम की नई कैरेक्टर की एंट्री होने वाली है। ये रोल पंखुड़ी अवस्थी कर रही हैं। पंखुड़ी दो साल बाद टीवी पर कमबैक कर रही हैं। उन्होंने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

Also Read:

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की बढ़ती नज़दीकियों से क्या अमृता सिंह हैं नाखुश?

मनीष नागदेव ने एक्स गर्लफ्रेंड सृष्टि रोड पर लगाए इल्ज़ाम, कहा- फोन पर ब्रेकअप किया, फायदे के लिए मुझे यूज़ किया

समीरा रेड्डी ने गोवा में मनाया बेबीमून, बीच पर बेबी बंप के साथ ऐसी आईं नज़र

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन