मनीष नागदेव (Manish Naggdev) और सृष्टि रोड (Srishty Rode) का करीब 6 महीने पहले ब्रेकअप हो गया था। 'बिग बॉस 12' से सृष्टि के बाहर आने के कुछ दिनों बाद ही दोनों अलग हो गए थे। उस समय कहा जा रहा था कि बिग बॉस में सृष्टि की रोहित सुचांती संग नजदीकियों के कारण दोनों अलग हो गए हैं। अब मनीष ने पहली बार इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
Related Stories
मनीष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर सृष्टि पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मनीष से फोन पर ब्रेकअप कर लिया और अपने करियर के लिए मनीष को यूज़ किया।
सृष्टि और मनीष पिछले 4 साल से डेट कर रहे थे। पिछले साल उनका रोका भी हुआ था। ब्रेकअप के बाद मनीष ने कहा था कि छोटी सी बात पर दोनों अलग हो गए हैं। उस समय उनसे पूछा गया था कि क्या इस ब्रेकअप के पीछे रोहित का हाथ है तो मनीष ने इस बात से मना कर दिया था।
मनीष ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है- ''पिछली बार प्यार में लिखा था, इस बार होश में लिख रहा हूं।''
उन्होंने कहा कि महिलाओं की तरह पुरुषों में भी गहरी भावनाएं होती हैं और किसी को भी किसी की फीलिंग्स के साथ खेलने का कोई हक नहीं है। आजकल लोग अपने करियर के लिए दूसरों का फायदा उठाते हैं।
मनीष के पोस्ट पर दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, काम्या पंजाबी, मनवीर गुर्जर ने कमेंट किया है और मनीष का साथ दिया है।



मनीष 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'बेगूसराय' जैसे शो में काम कर चुके हैं।
Also Read:
समीरा रेड्डी ने गोवा में मनाया बेबीमून, बीच पर बेबी बंप के साथ ऐसी आईं नज़र
करीना कपूर खान की बिना मेकअप की तस्वीर वायरल, लोगों ने कहा- उम्र दिखने लगी
अमिताभ बच्चन के सेक्रेटरी और प्रोड्यूसर शीतल जैन का 77 साल की उम्र में निधन