1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की बढ़ती नज़दीकियों से क्या अमृता सिंह हैं नाखुश?

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की बढ़ती नज़दीकियों से क्या अमृता सिंह हैं नाखुश?

 Published : Jun 08, 2019 06:52 pm IST,  Updated : Jun 08, 2019 06:52 pm IST

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का अफेयर इन दिनों बी-टाउन का हॉट टॉपिक बना हुआ है।

Sara Ali Khan, Kartik Aaryan- India TV Hindi
Sara Ali Khan, Kartik Aaryan Image Source : INSTAGRAM

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का अफेयर इन दिनों बी-टाउन का हॉट टॉपिक बना हुआ है। सारा ने 'कॉफी विद करण' में कहा था कि वो कार्तिक आर्यन के साथ डेट पर जाना चाहेंगी। इसके बाद से ही दोनों सुर्खियों में रहने लगे। दोनों भले ही अफेयर की खबरों का खंडन करते हैं, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो इन खबरों से सारा की मम्मी अमृता सिंह खुश नहीं हैं।

सारा और कार्तिक फिलहाल इम्तियाज़ अली की फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म के सेट से दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके हैं। हाल ही में दोनों ने साथ में ईद भी मनाई थी।

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, अमृता सिंह इस बात से खुश नहीं हैं कि सारा प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल बातों के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने सारा को अपने काम पर फोकस करने की सलाह भी दे डाली है।

सारा ने पिछले साल 'केदरनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभिषेक कपूर की इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत थे। इसके बाद वो रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह के साथ नज़र आई थीं। सारा के पास अभी डेविड धवन की 'कुली नम्बर 1' का रीमेक भी है, जिसमें उनके साथ वरुण धवन हैं।

वहीं कार्तिक आर्यन की बात करें तो वो अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ 'पति, पत्नी और वो' का रीमेक भी कर रहे हैं।

Also Read:

मनीष नागदेव ने एक्स गर्लफ्रेंड सृष्टि रोड पर लगाए इल्ज़ाम, कहा- फोन पर ब्रेकअप किया, फायदे के लिए मुझे यूज़ किया

समीरा रेड्डी ने गोवा में मनाया बेबीमून, बीच पर बेबी बंप के साथ ऐसी आईं नज़र

करीना कपूर खान की बिना मेकअप की तस्वीर वायरल, लोगों ने कहा- उम्र दिखने लगी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन