1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Latest Bollywood News June 9: सोनम कपूर-अमीषा पटेल का जन्मदिन और राइजिंग स्टार 3 के विनर बनें आफताब सहित मनोरंजन की बड़ी खबरें

Latest Bollywood News June 9: सोनम कपूर-अमीषा पटेल का जन्मदिन और राइजिंग स्टार 3 के विनर बनें आफताब सहित मनोरंजन की बड़ी खबरें

 Published : Jun 09, 2019 07:14 am IST,  Updated : Jun 09, 2019 07:38 am IST

जानें आज की मनोरजंन जगत की बड़ी खबरें।

Top entertainment news 9 june 2019- India TV Hindi
Top entertainment news 9 june 2019

Top Entertainment News , 9 June: सावरियां फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सोनम कपूर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने बदौलत एक फेमस एक्ट्रेस के साथ-साथ फैशन डीवा भी बनी। फिल्म 'नीरजा' के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड भी जीता। इन दिनों वह पति आनंद अहूजा के साथ मैरिड लाइफ का मजा रही हैं। इसके अलावा अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Sonam Kapoor Birthday: एक्ट्रेस के इन 5 बयानों ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को किया शॉक

 फिल्म 'गदर' जैसी हिट फिल्में देने वाली अमीषा पटेल भी अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने साल 2000 में रितिक रोशन के साथ फिल्म 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इन दिनों फिल्मों से वह कोसों दूर है। लेकिन अपने बोल्ड और हॉट फोटोशूट के कारण वह सुर्खियों में बनी रहती हैं।

कलर्स का फेमस सिगिंग शो राइजिंग स्टार सीजन 3 को अपना फाइनल राइजिंग मिल चुका है। जी हां इस बार ये खिताब 12 साल के आफताब ने अपने नाम कर लिया है। वहीं दिवाकर शर्मा फर्स्ट रनरअप बन चुकेहै। विनर आफताब को 10 लाख रुपए प्राइज मनी दी गई है। वहीं दिवाकर को 5 लाख रुपए प्राइज के रुप में दिए गए है।

Rising Star Season 3 Grand Finale: 12 साल के आफताब सिंह बने विनर

फेमस पेंटर मकबूल फिदा हुसैन जिसे भारत का 'पिकासो' कहा जाता है। आज उनकी पुण्यतिथि है। उनका निधन लंदन में 9 जून 2011 को हुआ था। वह अपनी बनाई हुई तस्वीरों के कारण हमेशा विवादों से घिरे रहते थे। एम एप हुसैन धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के बहुत ही बड़े दीवाने थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन