1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sonam Kapoor Birthday: एक्ट्रेस के इन 5 बयानों ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को किया शॉक

Sonam Kapoor Birthday: एक्ट्रेस के इन 5 बयानों ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को किया शॉक

 Published : Jun 09, 2019 12:00 am IST,  Updated : Jun 09, 2019 12:00 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का जन्म 9 जून, 1985 को हुआ था। वो 34 साल की हो गई हैं।

 Sonam Kapoor - India TV Hindi
Sonam Kapoor Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का जन्म 9 जून, 1985 को हुआ था। वो 34 साल की हो गई हैं। उन्होंने 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर थे। सोनम ने 2005 की फिल्म ब्लैक में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। कहा जाता है कि सोनम को फिल्मों में काम करने के लिए भंसाली ने ही मनाया था।

सोनम ने अपने करियर में अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों की लिस्ट में दिल्ली 6, आयशा, मौसम, प्लेयर्स, रांझणा, भाग मिल्खा भाग, खूबसूरत, प्रेम रतन धन पायो, नीरजा, पैडमैन, वीरे दी वेडिंग, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा सहित कुछ फिल्में शामिल हैं।

सोनम इंडस्ट्री में अपने बिंदास बयानों और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वो कभी भी किसी भी मुद्दे पर बोलने से नहीं चूकतीं। जानते हैं उनके उन बयानों के बारे में, जिन्होंने इंडस्ट्री को शॉक कर दिया...

Aishwarya Rai Bachchan
Aishwarya Rai Bachchan

ऐश्वर्या राय के पर्पल लिप्स पर...

''फैशन और मेकअप लोग इसीलिए करते हैं ताकि लोग आपके बारे में बात करें और मुझे लगता है कि उनके बारे में बात हुई है। उन्हें जो चाहिए था, वो उन्हें मिला। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने उस दिन L'Oreal के लिए वॉक किया था। वहां अमूल का एड था और लोग उस बारे में बात कर रहे थे। वो हर जगह ट्रेंड कर रही थीं। मैंने भी पर्पल और ब्लैक लिपस्टिक लगाया है, लेकिन लोगों ने मेरी चर्चा कभी नहीं की।''

Sonam Kapoor and Sonakshi Sinha
Sonam Kapoor and Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना

सोनाक्षी सिन्हा ने एक बार कहा था कि सोनम कपूर एक्ट्रेस से ज्यादा फैशनिस्टा हैं। इस पर सोनम ने कहा था- ''जब मैं उस उम्र में थी, तब मैंने भी बहुत सी बेवकूफी भरी बातें की थीं।''

 Sonam Kapoor
Sonam Kapoor

एक्टिंग और लुक्स पर कमेंट

सोनम ने कॉफी विद करण में कहा था- ''अगर आप अच्छे नहीं दिखते तो आपको अच्छा एक्टर माना जाता है।''

 Sonam Kapoor and Ranbir Kapoor
Sonam Kapoor and Ranbir Kapoor

रणबीर बॉयफ्रेंड बनने लायक नहीं हैं

''रणबीर अच्छे दोस्त हैं, लेकिन बॉयफ्रेंड बनने लायक नहीं हैं। मुझे समझ नहीं आता कि दीपिका उनके साथ इतने समय कैसी रही।''

Sonam Kapoor
Sonam Kapoor

भारतीय पुरुषों पर

''भारतीय पुरुषों को फैशन की सेंस नहीं है अगर वो गे नहीं हैं तो...''

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन