Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डिंपल से शादी करने से पहले राजेश खन्ना ने समंदर में फिंकवा दी थी ऋषि कपूर की भेंट की हुई अंगूठी

डिंपल से शादी करने से पहले राजेश खन्ना ने समंदर में फिंकवा दी थी ऋषि कपूर की भेंट की हुई अंगूठी

Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal Published : Jun 07, 2019 06:23 pm IST, Updated : Jun 07, 2019 09:00 pm IST

डिंपल ने महज 17 साल की कम उम्र में भारत के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी कर ली थी।

डिंपल कपाड़िया- India TV Hindi
डिंपल कपाड़िया

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया 8 जून को 60 साल की हो रही हैं। डिंपल ने महज 17 साल की कम उम्र में भारत के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। राजेश खन्ना से शादी से पहले डिंपल का अफेयर बॉबी फिल्म के को-एक्टर अभिनेता ऋषि कपूर से भी था। हालांकि उनका ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों का ब्रेकअप हो गया। ऋषि से अलग होने के बाद डिंपल की जिंदगी में राजेश खन्ना की एंट्री हुई। डिंपल स्कूल टाइम से ही राजेश खन्ना की फैन थीं और क्लास बंक करके उनकी फिल्में देखने जाया करती थीं।

डिंपल और राजेश खन्ना की मुलाकात जल्द ही शादी में बदल गई। दोनों बिल्कुल अलग बिल्कुल बेमेल लेकिन दोनों की जोड़ी बिल्कुल पक्की थी। दोनों की शादी ज्यादा साल तो नहीं चली लेकिन राजेश के अंतिम दिनों तक डिंपल उनके साथ ही खड़ी रहीं। यहां तक की जब राजेश खन्ना चुनाव के लिए खड़े हुए थे तब डिंपल ने उनके लिए प्रचार भी किया था।

Happy Birthday Dimple Kapadia
Happy Birthday Dimple Kapadia

अपनी पहली फिल्म बॉबी की शूटिंग करते वक्त डिंपल महज 16 साल की थीं। शूटिंग के दौरान ही डिंपल ने 17 साल की छोटी सी उम्र में राजेश खन्ना से शादी कर ली। खास बात यह है कि शूटिंग के दौरान ही डिंपल प्रेगनेंट भी हो गई थीं। ऋषि कपूर ने एक ट्वीट के दौरान खुलासा किया था कि ‘बॉबी’ की शूटिंग के वक्त डिंपल के पेट में ट्विंकल खन्ना थीं।

राजेश खन्ना ने समंदर में फिंकवा दी थी ऋषि कपूर की अंगूठी

Happy Birthday Dimple Kapadia
Happy Birthday Dimple Kapadia

डिंपल ने जिस वक्त राजेश खन्ना से शादी की थी ठीक एक साल पहले डिंपल और ऋषि का रिश्ता टूटा था। बॉलीवुड में एक किस्सा मशहूर है कि डिंपल से जब ऋषि कपूर का रिश्ता था तो ऋषि ने उन्हें एक रिंग दी थी। ब्रेकअप के बाद भी डिंपल के पास वो रिंग थी। राजेश खन्ना ने डिंपल से कहा अगर वो उनके साथ रिलेशनशिप में कमिटमेंट चाहती हैं तो उन्हें वो अंगूठी फेंकनी होगी जो ऋषि ने उन्हें दी थी। डिंपल ने ऐसा ही किया और अंगूठी समंदर में फेंक दी इसके बाद दोनों का रिश्ता शुरू हुआ।

सिनेमाघरों में चली थी डिंपल और राजेश खन्ना की शादी की सीडी

Happy Birthday Dimple Kapadia
Happy Birthday Dimple Kapadia

राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे। उन्होंने 3 साल में लगातार 15 हिट फिल्में दी थीं। दोनों की शादी भी काफी सुर्खियां बनी थीं। लोग उनकी शादी को देखने के लिए उतावले थे, दर्शकों के लिए दोनों की शादी की सीडी सिनेमाघरों में फिल्म के रूप में रिलीज की गई थी।

बॉबी की शूटिंग के दौरान डिंपल को ढंकनी पड़ी थी मेहंदी

Happy Birthday Dimple Kapadia
Happy Birthday Dimple Kapadia

डिंपल कपाड़िया शादी के वक्त बॉबी की शूटिंग कर रही थी। उनके हाथों में शादी की मेहंदी लगी हुई थी। डिंपल को फिल्म के लिए एक गाना शूट करना था लेकिन उनके हाथों में लगी मेहंदी से फिल्म के निर्देशक को दिक्कत थी। गाने की शूटिंग पूरी करने के लिए डिंपल को हाथों की मेहंदी छिपाना पड़ा था।

राजेश और डिंपल का ग्रैंड रिसेप्शन था बहुत ही ग्रैंड

Happy Birthday Dimple Kapadia
Happy Birthday Dimple Kapadia

डिंपल और राजेश की शादी डिंपल के पैतृक बंगले में हुई थी। लेकिन दोनों का रिसेप्शन मुंबई के मशहूर होटल होराइजन में हुआ थी। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां पहुंची थीं।

क्या थी डिंपल और राजेश के अलगाव की वजह?

Happy Birthday Dimple Kapadia
Happy Birthday Dimple Kapadia

राजेश खन्ना प्यार से डिंपल को डिम्पी बुलाते थे और डिंपल उन्हें काका कहती थीं। दोनों ने एक दूसरे को कभी तलाक तो नही दिया लेकिन दोनों का रिश्ता राजेश की व्यस्तता की वजह से टूटा। राजेश काम में व्यस्त रहते थे। डिंपल फिल्मों में काम करना चाहती थीं। लेकिन राजेश ने उन्हें बॉबी के बाद किसी भी फिल्म में काम नही करने दिया। इसी से गुस्साई डिंपल अपनी दोनों बेटियों ट्विंकल और रिंकी खन्ना के साथ राजेश के घर से हमेशा के लिए चली आईं। दोनों की शादी महज 10 सालों तक ही चली।

Happy Birthday Dimple Kapadia
Happy Birthday Dimple Kapadia

अलग होने के बावजूद डिंपल कपाड़िया ने क्यों नहीं लिया कभी राजेश खन्ना से तलाक? पढ़िए 10 अनसुने किस्से

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement