1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Nach Baliye 9: उर्वशी ढोलकिया अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ आएंगी नजर, सलमान खान जल्द ही बताएंगे पार्टनर के बारे में

Nach Baliye 9: उर्वशी ढोलकिया अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ आएंगी नजर, सलमान खान जल्द ही बताएंगे पार्टनर के बारे में

 Published : Jun 18, 2019 10:53 am IST,  Updated : Jun 18, 2019 10:53 am IST

नच बलिए 9 में इस साल उर्वशी ढोलकिया अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ नजर आने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शो का टीज़र शेयर किया है।

Urvashi Dholakia- India TV Hindi
Urvashi Dholakia Image Source : INSTAGRAM

नच बलिए 9(Nach Baliye 9) जल्द ही शुरू होने जा रहा है। शो का पहला प्रोमो भी शेयर किया जा चुका है। इस साल नच बलिए को सलमान खान प्रोड्यूस करने वाले हैं साथ ही शो में इस बार एक नया ट्विस्ट भी आने वाला है। इस साल नच बलिए में एक्स कपल्स भी नजर आने वाले हैं। उनमें से एक उर्वशी ढोलकिया(Urvashi Dholakia) हैं। उर्वशी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने नच बलिए में आने की खबर कंफर्म की है।

उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का टीज़र शेयर करते हुए लिखा- सरप्राइज। नया शो नई शुरूआत। लव यू ऑल। एक बार और ये ही वीडियो शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा- जल्द ही आ रहे हैं।एक्साइटिड??

उर्वशी के पार्टनर की पहचान सलमान खान बताएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्वशी अपने एक्स-बॉयफ्रेंड अनुज सचदेवा के साथ टैंगो करती नजर आ रही हैं। जो इन दिनों शो एक भ्रम सर्वगुण संपन्न में नजर आ रहे हैं।

मुंबई मिरर से बात करते हुए उर्वशी ने अपने डांसलिंग पार्टनर अभी कंफर्म नहीं किया है। उन्होंने कहा- क्रिएटिव टीम अभी भी इस बारे में बात कर रही है कि कौन मेरा बेस्ट मैच होगा। यह बहुत दिलचस्प होने वाला है। 

आपको बता दें सलमान खान ने शो की एक जज कंफर्म कर दी है।शो की एक जज रवीना टंडन होने वाली हैं। 

Also Read:

कृति सेनन मालदीव्स में दोस्तों के साथ मना रही हैं वेकेशन, देखें तस्वीरें

रणवीर सिंह ने विराट कोहली के लिए शेयर किया प्यारा सा पोस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन