1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति सेनन मालदीव्स में दोस्तों के साथ मना रही हैं वेकेशन, देखें तस्वीरें

कृति सेनन मालदीव्स में दोस्तों के साथ मना रही हैं वेकेशन, देखें तस्वीरें

 Published : Jun 18, 2019 09:50 am IST,  Updated : Jun 18, 2019 09:50 am IST

कृति सेनन इन दिनों वेकेशन मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ मालदीव्स गई हुई हैं। उन्होने फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Kriti sanon Maldives Vacation- India TV Hindi
Kriti sanon Maldives Vacation Image Source : INSTAGRAM

कृति सेनन(Kriti Sanon) इन दिनों अपने दोस्तों के साथ वेकेशन मनाने के लिए मालदीव्स गए हुए हैं। वेकेशन से आने के बाद कृति अपनी आने वाली फिल्म अर्जुन पटियाला (Arjun Patiala) का प्रमोशन शुरू करेंगी। मालदीव्स की कई फोटोज और वीडियो कृति ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

मालदीव्स में दोस्तों के साथ साइकिल चलाते हुए कृति ने वीडियो शेयर की थी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- finally!  #Maldives

कृति की यह फोटोज और वीडियो उनके फैन्स को काफी पसंद आ रही हैं।

इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर कृति के  22 मिलियन फॉलोअर हो गए हैं। 22 मिलियन फॉलोअर होने की खुशी में कृति ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 22 मिलियन फॉलोअर की वजह से मैं इस तरह से ब्लश कर रही हूं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार कृति सेनन फिल्म लुका छुप्पी में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आईं थी। अब वह दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा के साथ अर्जुन पटियाला में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कृति सेनन क्राइम जर्नलिस्ट का किरदार निभाती नडर आने वाली हैं।

Also Read:

रणवीर सिंह ने विराट कोहली के लिए शेयर किया प्यारा सा पोस्ट

बच्चों की तरह मां मधु चोपड़ा के हाथों से केक खाती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर किया वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन