1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कृति सेनन ने किया प्रियंका चोपड़ा के लुक को कॉपी, खुद ही देखें तस्वीरें

कृति सेनन ने किया प्रियंका चोपड़ा के लुक को कॉपी, खुद ही देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 25, 2019 01:23 pm IST,  Updated : Apr 25, 2019 01:23 pm IST

हाल में ही कृति एक अवार्ड शो में काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है, लेकिन उनके ड्रेस को लेकर वह ट्रोल हो रही है।

kriti and priyanka- India TV Hindi
kriti and priyanka

Kriti Sanon Copy Priyanka Chopra Dress: लुका -छुपी एक्ट्रेस कृति सेनन अपने एक्टिंग के साथ-साथ फैशनसेंस के लिए भी जानी जाती है। हाल में ही कृति एक अवार्ड शो में काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है, लेकिन उनके ड्रेस को लेकर वह ट्रोल हो रही है।

दरअसल, कृति एक अवॉर्ड शो में ब्लैक एंड व्हाइट शीर ड्रेस पहनकर नजर आईं। इस लुक के साथ कृति लाइट मेकअप और रेड कलर की लिपस्टिक में नजर आईं। इसके साथ ही बालों में बेहतरीन हेयरस्टाइल की हुई थी।

kriti sanon
kriti sanon

कृति इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने Yousef Al Jasmi के कलेक्शन का खूबसूरत गाउन पहना हुआ था।

कृति का यह गाउन प्रियंका चोपड़ा के ड्रेस से काफी मैच कर रहा था। जिसके कारण वह ट्रोल हो गई। प्रिंयका चोपड़ा ऐसी ही शीर शार्ट ड्रेस में न्यूयार्क में स्पॉट हुई थी। उन्होंने philosophy official के कलेक्शन से पहनी थी। जिसमें वह काफी हॉट भी नजर आ रही थी।

ये भी पढ़ें- अगर आप भी प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को करना चाहती है कॉपी, तो आपको खर्च करने होंगे इतने हजार रुपए

वर्कफंट की बात करें तो प्र‍ियंका चोपड़ा इन दिनों द स्काई इज पिंक में व्यस्त हैं। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर प्र‍ियंका मुंबई आईं हैं। बताया जा रहा है कि उनके मुंबई आने की वज‍ह प्र‍ियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी है।

वहीं कृति के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म लुका छुपी की सक्सेस के बाद फिल्म पानीपत में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कृति का लुक काफी अलग होने वाला है। कृति का कलंक फिल्म में दिया स्पेशल नंबर ऐरा-गैरा काफी चर्चा में है।

ये भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर सूट-बूट में नजर आईं सोनम कपूर, अभी तक की सबसे ग्लैमरस तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल