1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में दलिया से बनाएं क्रिस्पी चीज वाले हाई-प्रोटीन नगेट्स, मिलेगा भरपूर स्वाद, आसान है रेसिपी

नाश्ते में दलिया से बनाएं क्रिस्पी चीज वाले हाई-प्रोटीन नगेट्स, मिलेगा भरपूर स्वाद, आसान है रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 29, 2026 08:49 am IST,  Updated : Sep 29, 2026 08:49 am IST

नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना है तो दलिया से क्रिस्पी चीज नगेट्स बनाकर खा सकते हैं। ये हाई प्रोटीन नाश्ता बच्चों को खूब पसंद आएगा। इसकी रेसिपी भी बेहद आसान है। आइये जानते हैं दलिया चीज नगेट्स की रेसिपी।

दलिया चीजी नगेट्स- India TV Hindi
दलिया चीजी नगेट्स Image Source : INDIA TV

क्या आप जानते हैं कि दलिया और सब्जियों से भी स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता बनाया जा सकता है। जी हां आज हम आपको दलिया और सब्जियों से भरपूर स्वादिष्ट चीजी नगेट्स बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। जिसे आप नाश्ते में या स्नैक्स में बनाकर खा सकते हैं। इससे शरीर को भरपूर फाइबर और काफी प्रोटीन मिलेगा। स्वाद के साथ ये हेल्दी नाश्ता आपके पेट को भी लंबे समय तक भरा रहेगा। घर में मेहमान आएं ये बच्चों का कुछ अच्छा खाने का मन हो तो ये नाश्ता बनाकर खा सकते हैं। नोट कर लें दलिया से बने चीजी नगेट्स की रेसिपी।

चीजी नगेट्स रेसिपी

पहला स्टेप- नगेट्स बनाने के लिए आप आधा छोटी कटोरी दलिया ले लें। दलिया को हल्का भून लें और पानी डालकर उबाल लें। अब एक चॉपर में अपनी पसंदीदा सब्जी जैसे कॉर्न, गाजर, लाल-पीली शिमला मिर्च, मटर, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च डाल दें। अब इसमें भीगी हुई सोयाबीन की बड़ी डाल दें और सारी सब्जियों को बारीक चॉप कर लें।

दूसरा स्टेप- अब इस फाइन चॉप किए गए मिश्रण को निकाल लें और इसमें पका हुआ दलिया डालें। अब पसंदीदा सूखे मसाले जैसे नमक, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर डाल दें। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें। 

तीसरा स्टेप- बाइंडिंग के लिए इसमें ब्रेड या फिर बेसन मिला दें। अब सारी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब तैयार स्टफिंग में से थोड़ा बैटर लें और उसके बीच में चीज का टुकड़ा रखकर अच्छी तरह चारों ओर से कवर कर लें। आप इन्हें गोल या ओवल शेप में बनाकर तैयार कर लें।

चौथा स्टेप- आप इन्हें डीप फ्राई या शैलो फ्राई कर सकते हैं। हम इन्हें एयर फ्रायर में बना रहे हैं। एयर फ्रायर को हल्का ग्रीस करें और इन नगेट्स को रख दें। अब नगेट्स को गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लें। तैयार हैं स्वादिष्ट और सबसे हेल्दी चीजी नगेट्स। 

बच्चों, बड़ों और घर आए मेहमानों को ये रेसिपी खूब पसंद आएगी। आप इस शाम की चाय के साथ या सुबह नाश्ते में बनाकर खा सकते हैं। सर्व करने के लिए सॉस, हरी चटनी या डिप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।