1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. अगर आप भी प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को करना चाहती है कॉपी, तो आपको खर्च करने होंगे इतने हजार रुपए

अगर आप भी प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को करना चाहती है कॉपी, तो आपको खर्च करने होंगे इतने हजार रुपए

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Apr 25, 2019 11:42 am IST,  Updated : Apr 25, 2019 11:42 am IST

प्रियंका के आउटफिट्स गर्मियों के लिए बेस्ट है। अगर आप भी इस लुक को अपनाना चाहती है और आपके इसकी कीमत जानने की इच्छुक है तो इसमें हम आपकी मदद कर देते है। प्रियंका ने यह लुक Tibi कलेक्शन का है।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra Image Source : YOGEN SHAH

Priyanka Chopra In India: प्र‍ियंका चोपड़ा बुधवार को मुंबई के एयरपोर्ट पर नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्र‍ियंका चोपड़ा के मुंबई आने के पीछे खास वजह है। दरअसल, प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी अटेंड कर लिए भारत आईं है। इस खास मौके में वह काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा की स्माइल देखकर इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि वह भारत आकर कितनी खुश है। प्रियंक के लुक की बात करें तो लेमन कलर के पुलओवर और पैंट में नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा ने Tibi ब्रांड का लाइम यैलो कलर का पुलओवर और पैट पहना हु आथा। जिसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी। इस लुक के साथ प्रियंका ने लाइट मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक और कानों में हुक ईयररिंग्स पहनी हुई थी।

priyanka chopra
priyanka chopra

प्रियंका के आउटफिट्स गर्मियों के लिए बेस्ट है। अगर आप भी इस लुक को अपनाना चाहती है और आपके इसकी कीमत जानने की इच्छुक है तो इसमें हम आपकी मदद कर देते है। प्रियंका ने यह लुक Tibi कलेक्शन का है।

Spring Garment Dyed Denim Jean
Spring Garment Dyed Denim Jean

जहां Tibi ब्रांड का Spring Garment Dyed Denim Jean पहना हुआ था। जिसकी कीमत $450.00 यानी करीब 31 हजार 500 रुपए है।

ये भी पढ़ें- दोस्त की शादी में दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें

crispy viscose polo mesh pullover
crispy viscose polo mesh pullover

वहीं प्रियंका ने crispy viscose polo mesh pullover पहना था। जिसकी कीमत की बात करें तो $350.00 यानी करीब 24 हजार 500 रुपए है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से प्रियंका के प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं। लेकिन जब हाल ही में निक से फैमिली प्लानिंग को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा, 'हम अभी इस मामले पर अपना टाइम ले रहे हैं।' निक ने इस दौरान प्रियंका और अपने भाई की मंगेतर सोफी टर्नर की बॉन्डिंग को लेकर भी बात की। निक ने कहा कि यह शानदार अनुभुति है। मतलब, यह एक सपने की तरह है कि जिस तरह हम भाइयों में जुड़ाव है, वैसा ही जुड़ाव हम भाइयों की पत्नियों और मंगेतर के बीच भी है।

ये भी पढ़ें- भाई सिद्धार्थ की शादी अटेंड करने के लिए मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा, मंगलसूत्र फ्लॉंट करती आईं नजर

प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'द स्काय इज पिंक' में नजर आने वाली हैं जिसे सोनाली बोस द्वारा निर्देशित किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल