1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. भाई सिद्धार्थ की शादी अटेंड करने के लिए मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा, मंगलसूत्र फ्लॉंट करती आईं नजर

भाई सिद्धार्थ की शादी अटेंड करने के लिए मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा, मंगलसूत्र फ्लॉंट करती आईं नजर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2019 02:10 pm IST,  Updated : Apr 25, 2019 09:17 am IST

मुंबई एयरपोर्ट में भी प्रियंका लेमन यैलो कलर के आउटफिट्स में नजर आईं। वह मुंबई अपने भाई सिद्धार्थ की शादी अंटेड करने के लिए पहुंची है।

Priyanka chopra- India TV Hindi
Priyanka chopra Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी सफलता का परचम लहराने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी अडेंट करने के लिए मुंबई पहुंच गई है। मुंबई एयरपोर्ट पर में भी वह लेमन यैलो कलर के आउटफिट्स में नजर आईं। वह मुंबई अपने भाई सिद्धार्थ की शादी अंटेड करने के लिए पहुंची है।

प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो उन्होंने यैलो कलर के पैंट के साथ मैचिंग टॉप पहना हुआ था। जिसमें वह सिंपल होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश नजर आ रही थीं।

Priyanka chopra
Priyanka chopra

प्रियंका का ये लुक गर्मियों के लिए बेस्ट है। इस लुक के साथ प्रियंका ने लाइट मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक और कानों में हुक ईयररिंग्स पहनी हुई थी।

Priyanka chopra
Priyanka chopra

इस लुक में प्रियंका काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी। (काजोल इस डिजाइनर साड़ी में लग रही हैं बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें)

Priyanka chopra
Priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में भी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनका मंगलसूत्र भी नजर आ रहा है।  इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है कि Plane = Sleep।

प्रियंका के मंगलसूत्र की बात करें तो यह चार कटे हुए डायमंड एक पैंडल में लगे हुए है। जिसमें माला ब्लैक और गोल्ड दानों से मिकर बनी है।

आपको बता दें कि प्रियंका ने पिछले साल अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी। प्रियंका-निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन से शादी कीष जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी।

शादी के बाद ये क्यूट कपल हमेशा सुर्खियों में बना रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल