1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ी से कुचली गई महिला सिपाही, अस्पताल में भर्ती

प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ी से कुचली गई महिला सिपाही, अस्पताल में भर्ती

 Reported By: PTI
 Published : Apr 24, 2019 07:57 pm IST,  Updated : Apr 24, 2019 07:57 pm IST

उत्तर प्रदेश के महोबा जिला मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान उनके काफिले की गाड़ी से कुचल कर एक महिला सिपाही घायल हो गई है।

priyanka gandhi convoy- India TV Hindi
priyanka gandhi convoy Image Source : TWITTER

बांदा (उप्र): उत्तर प्रदेश के महोबा जिला मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान उनके काफिले की गाड़ी से कुचल कर एक महिला सिपाही घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) जटाशंकर राय ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो की गाडियों का काफिला जैसे ही परमानंद चैक के पास पहुंचा, सुरक्षा में तैनात उनकी गाड़ी के साथ चल रही स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) में कार्यरत महिला सिपाही खुशी (40) के पैर में प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ी का अगला पहिया चढ़ गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई है।’

उन्होंने बताया कि घायल महिला को अन्य पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए जिले की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत