1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 11 के कपल पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा Nach Baliye 9 में आएंगे नज़र?

Bigg Boss 11 के कपल पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा Nach Baliye 9 में आएंगे नज़र?

 Published : Jun 22, 2019 09:32 pm IST,  Updated : Jun 22, 2019 09:32 pm IST

'बिग बॉस 11' के घर में पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की जोड़ी बनी थी। घर से बाहर आने के बाद भी उनका प्यार बरकरार है।

Puneesh Sharma, Bandgi Kalra- India TV Hindi
Puneesh Sharma, Bandgi Kalra Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस 11' के घर में पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की जोड़ी बनी थी। घर से बाहर आने के बाद भी उनका प्यार बरकरार है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 9' में नज़र आ सकते हैं। शो के मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है और वो जल्द इसके लिए हामी भर सकते हैं।

अगर ऐसा होता है तो ये दोनों का दूसरा रिएलिटी शो होगा। पिंकविला ने सूत्र के हवाले से लिखा- ''पुनीश और बंदगी ड्रामा में तड़का लगाने का काम करते हैं। इसलिए नच बलिए के मेकर्स उन्हें शो में लेना चाहते हैं। दोनों को हाल ही में अप्रोच किया गया था और उन्होंने इसके लिए हामी भी भर दी है।''

'नच बलिए 9' को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और इस बार शो के फॉर्मेट में ट्विस्ट भी है। इस बार शो में एक्स लवर्स भी नज़र आएंगे।

शो को जेनिफर विंगेट और सुनील ग्रोवर होस्ट करेंगे। रवीना टंडन शो की जज होंगी। खबर है कि सलमान भी जज के रूप में नज़र आ सकते हैं। मेकर्स ने इसके पहले दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ और शाहिद कपूर को भी जज करने के लिए अप्रोच किया था।

एक्स कपल्स उर्वशी ढोलकिया-अनुज सचदेव, मधुरिमा तुली-आदित्य विक्रम सिंह शो के कंटेस्टेंट्स हैं। इसके अलावा प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी भी शो में नज़र आ सकते हैं। उर्वशी, मधुरिमा और विशाल ने शो का प्रोमो शूट भी कर लिया है।

Also Read:

साइना नेहवाल की बायोपिक में परिणीति चोपड़ा के कोच के रोल में ये एक्टर आएगा नज़र

दिशा पाटनी को मलंग के सेट पर लगी चोट, वीडियो में देखें कैसे हुआ इलाज

Kabir Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन