करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पिछले कुछ समय से लंदन में हैं। करिश्मा कपूर भी वहां पहुंची हुई हैं। तीनों वहां काफी एंजॉय भी कर रहे हैं। शनिवार रात तीनों पार्टी करते नज़र आए। इस पार्टी में जिम सरभ भी नज़र आए।
Related Stories
करिश्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने करीना और जिम के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की है।


करिश्मा इसके पहले भी लंदन की कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।
सैफ और करीना वहां शूटिंग और हॉलिडे के लिए पहुंचे हैं। सैफ वहां पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला के साथ 'जवानी जानेमन' की शूटिंग कर रहे हैं, वहीं करीना 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग के लिए वहां हैं।
करीना, सैफ और तैमूर की वहां से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुकी है।
हाल ही में तैमूर को 'जवानी जानेमन' के सेट पर सैफ के साथ खेलते देखा गया था।
करीना ने हाल ही में अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ के साथ 'गुड न्यूज़' की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा उनके पास 'तख्त' और 'लाल सिंह चड्ढा' भी है। इसके अलावा वो डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' भी जज कर रही हैं।
Also Read:
'तमिल रॉकर्स' ने लीक की शाहिद- कियारा की 'कबीर सिंह', फिल्म की कमाई पर पड़ सकता है असर
प्रिया प्रकाश 'नो मेकअप' लुक में एयरपोर्ट पर आईं नजर, पहचानना हुआ मुश्किल