अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने कहा कि वो और उनके पति शादी के बाद अपने हनीमून पर नहीं जा सके थे। इसलिए अब वह जापान अपने पति के साथ हनीमून/सालगिरह/जन्मदिन सभी को एक साथ मनाने के लिए आई हैं और यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा वक्त है। सोनम इंस्टाग्राम पर अपनी जापान यात्रा की तस्वीर लगातार डाल रही हैं। रविवार को उन्होंने आनंद के लिए एक धन्यवाद पत्र लिखा। दोनों की शादी मई 2018 में हुई थी।
Related Stories
अपनी और आनंद की एक तस्वीर साझा करने के साथ ही सोनम ने उसके कैप्शन में लिखा, "मैं हर दिन अपने आप से पूछती हूं कि मैं दुनिया में कितनी सौभाग्शाली हूं जो मेरे सबसे अच्छे दोस्त से मेरी शादी हुई।"
सोनम ने इसी महीने अपना जन्मदिन भी मनाया था।
सोनम आगामी फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आएंगी, जो कि लेखक अनुज चौहान के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित फिल्म है।
Also Read:
'तमिल रॉकर्स' ने लीक की शाहिद- कियारा की 'कबीर सिंह', फिल्म की कमाई पर पड़ सकता है असर
प्रिया प्रकाश 'नो मेकअप' लुक में एयरपोर्ट पर आईं नजर, पहचानना हुआ मुश्किल