1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण पटेल और अंकिता लोखंडे एकसाथ आएंगे नजर, देखिए तस्वीरें

करण पटेल और अंकिता लोखंडे एकसाथ आएंगे नजर, देखिए तस्वीरें

अभिनेता करण पटेल और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के लिए खुशखबरी है। अब जल्द दोनों को एकसाथ देख सकते हैं।

karan ankita- India TV Hindi
karan ankita

मुंबई: अभिनेता करण पटेल और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के लिए खुशखबरी है। अब जल्द दोनों को एकसाथ देख सकते हैं। ​करण पटेल जहां स्टार प्लस के सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में रमण कुमार भल्ला का किरदार निभाते हैं, वहीं अंकिता लोखंडे जीटीवी के मशहूर सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में नजर आ चुकी हैं।​
खबर है कि करण और अंकिता एक इंडोनेशियाई म्यूजिक प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट को करण और अंकिता लीड करेंगे। ये म्यूजिक प्रोजेक्ट इंडोनेशिया के ‘करेन 24’ में दिखाई देगा। 


इस प्रोजेक्ट में सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ की शगुन यानी अनीता हसनंदानी और रोमी भल्ला यानि अली गोनी भी नजर आएंगे। प्रोजेक्ट में करण पटेल केन अरोक के किरदार में होंगे वहीं अंकिता केन डेड्स के रूप में नजर आएंगी।

​ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News