A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kaun Banega Crorepati Episode 3: आज सोमेश यादव ने जीते 25 लाख रुपये

Kaun Banega Crorepati Episode 3: आज सोमेश यादव ने जीते 25 लाख रुपये

कौन बनेगा करोड़पति रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होता है।

Kaun Banega Crorepati Episode 3- India TV Hindi
Kaun Banega Crorepati Episode 3

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का आज तीसरा एपिसोड ऑनएयर हुआ। आज केबीसी के दूसरे प्रतियोगी सोमेश यादव ने 25 लाख रुपये जीते। सोमेश से पहले शो की पहली कंटेस्टेंट ने 12 लाख 50 हजार रुपये जीता था। आज हॉट सीट पर तीसरी प्रतियोगी बैठ चुकी हैं।

सोमेश टिकट कलेक्टर का काम करते हैं, वो इस शो से जीते पैसे अपने भाई को देना चाहते हैं। वो अपने भाई के लिए म्यूजिक स्कूल खोलना चाहते हैं। उनके भाई ने उनके लिए काफी बलिदान दिया था ताकी वो पढ़ लिख सके। सोमेश ने कई सवालों के सही जवाब दिये लेकिन जब उनसे नोबल पुरस्कार पर  सावल पूछा गया तो उन्होंने गेम छोड़ दिया क्योंकि उन्हें इसका जवाब नहीं पता था। इसके बाद सोमेश को 25 लाख रुपये मिलें जो उन्होंने जीते थे।

कौन बनेगा करोड़पति रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होता है।

Latest Bollywood News