A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ''केदारनाथ' सारा अली खान के लिए परफेक्ट लॉन्चपैड है'

''केदारनाथ' सारा अली खान के लिए परफेक्ट लॉन्चपैड है'

अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म 'केदारनाथ' में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत भी हैं।

kedarnath sara- India TV Hindi
kedarnath sara

मुंबई: फिल्म 'केदारनाथ' के निर्माता का कहना है कि अभिनेता सैफ अली खान कि बेटी सारा अली खान के लिए यह फिल्म बॉलीवुड में सही लॉन्चपैड होगी। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत भी हैं।

क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के निर्माता अर्जुन एन. कपूर ने अपने बयान में कहा, "21 दिसंबर बॉक्स ऑफिस पर क्रिसमस और नववर्ष की छुट्टियों के साथ हमें लंबे समय तक टिके रहने का मौका देगा। अभिषेक कपूर और सुशांत सिंह की सफल साझेदारी के अलावा फिल्म से सारा अली खान का आगाज भी हो रहा है और इस दौरान फिल्म को रिलीज करना उन्हें शुरुआत करने का सही मंच देगा जिसकी वह हकदार हैं।"

उन्होंने कहा कि यह फिल्म भगवान शिव को समर्पित है क्योंकि इसकी प्रेम कहानी की शुरुआत केदारनाथ से होती है।

 

Latest Bollywood News