1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर ने क्यों कहा वो छोटे भाई संजय के लाइफटाइम फैन हैं?

अनिल कपूर ने क्यों कहा वो छोटे भाई संजय के लाइफटाइम फैन हैं?

 Published : Nov 06, 2017 05:00 pm IST,  Updated : Nov 06, 2017 05:00 pm IST

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने कहा है कि वह अपने छोटे भाई संजय के एक आजीवन प्रशंसक हैं

anil kapoor sanjay kapoor- India TV Hindi
anil kapoor sanjay kapoor

मुंबई: बॉलीवुड के दो सुपरहिट भाईयों अनिल कपूर और संजय कपूर एक दूसरे से कितना करीब हैं ये तो हम सभी जानते हैं, अब अनिल ने अपने छोटे भाई संजय की तारीफों के पुल बांध दिए हैं। दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने कहा है कि वह अपने छोटे भाई संजय के एक आजीवन प्रशंसक हैं। अनिल (60) ने सोमवार को ट्विटर पर संजय की उनके शो 'दिल संभल जा जरा' के लिए तारीफ की, जिसके साथ वह टेलीविजन में कदम रखने जा रहे हैं। अनिल ने ट्वीट किया, "दिल संभल जा जरा के बारे में इतनी अच्छी चीजें सुनने से बहुत खुशी हुई। मैं खुद संजय कपूर का आजीवन प्रशंसक हूं और अब इस शो का भी हो गया हूं।"

'दिल संभल जा जरा' में संजय अनंत माथुर नामक शख्स की भूमिका निभा रहे हैं। वह एक खुशहाल पारिवारिक व्यक्ति हैं, जो एक कम उम्र की लड़की अहाना (स्मृति कालरा) के प्यार में पड़ जाता है।

anil kapoor sanjay kapoor dil sambhal ja zara
anil kapoor sanjay kapoor dil sambhal ja zara

अनिल फिलहाल अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन के साथ अपनी आगामी फिल्म फन्ने खान की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव भी हैं।​

​इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन