1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर-दीपिका की पार्टी में फुटेज ले गईं ये दो स्टार डॉटर !

रणवीर-दीपिका की पार्टी में फुटेज ले गईं ये दो स्टार डॉटर !

 Published : Nov 06, 2017 04:42 pm IST,  Updated : Nov 06, 2017 04:42 pm IST

अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' की अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें वह अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं।

ranveer singh deepika padukone sanjay leela bhansali...- India TV Hindi
ranveer singh deepika padukone sanjay leela bhansali padmavati Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' की अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें वह अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं। अपने हिस्से की शूटिंग पूरी होने पर रणवीर ने अपनी सह-अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ जश्न भी मनाया।

ranveer singh deepika padukone sanjay leela bhansali padmavati
Image Source : PTIranveer singh deepika padukone sanjay leela bhansali padmavati

रणवीर ने मंच ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लिखा, "और यह पूरी हुई। अलविदा अलाउद्दीन। एक साल और कुछ सप्ताह बाद, मैं आपको विदाई दे रहा हूं। आपकी अशांत आत्मा को शांति मिले .. खिलजी"

फिल्म के ट्रेलर में रणवीर का आक्रामक अवतार नजर आया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसमें रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

दीपिका ने शनिवार रात अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें शाहरुख खान, करण जौहर, आलिया भट्ट, कृति सैनन, गौरी खान, मनीष मल्होत्रा, जाह्न्वी कपूर, सारा अली खान, ईशान खट्टर, सोनाक्षी सिन्हा, अभिषेक बच्चन, आथिया शेट्टी, रितेश सिधवानी, जोया अख्तर और इमरान खान अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए।

ranveer singh deepika padukone sanjay leela bhansali padmavati
Image Source : PTIranveer singh deepika padukone sanjay leela bhansali padmavati

यूं तो पार्टी रणवीर और दीपिका के नाम थी लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां और मीडिया फुटेज श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को मिल रही थी। दोनों ही स्टार डॉटर अपने बोल्ड अवतार में काफी हॉट लग रही थीं।

ranveer singh deepika padukone sanjay leela bhansali padmavati
Image Source : PTIranveer singh deepika padukone sanjay leela bhansali padmavati

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन