1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बहन की शादी अटेंड करने कनाडा पहुंची सनी लियोन !

बहन की शादी अटेंड करने कनाडा पहुंची सनी लियोन !

 Published : Nov 06, 2017 05:22 pm IST,  Updated : Nov 06, 2017 05:22 pm IST

अभिनेत्री सनी लियोन अपने परिवार के बेहद करीब हैं और इसकी बानगी तब देखने को मिली जब वह अपनी (कजिन) बहन की शादी में शामिल होने के लिए कनाडा पहुंच गईं।

sunny leone- India TV Hindi
sunny leone

मुंबई: अभिनेत्री सनी लियोन अपने परिवार के बेहद करीब हैं और इसकी बानगी तब देखने को मिली जब वह अपनी (कजिन) बहन की शादी में शामिल होने के लिए कनाडा पहुंच गईं।

सनी ने अपने बयान में कहा, "मैं बचपन से ही अपने अंकल और कजिन के बेहद करीब हूं। हमने साथ में अच्छा वक्त गुजारा। अब उसकी शादी (सोमवार रात) है और मैं उसकी शादी में शामिल होने का मंौका नहीं छोड़ सकती थी। यह उसके लिए सरप्राइज है और मैं इस सरप्राइज को लेकर उसके चेहरे पर आने वाली भाव-भंगिमा को देखने के लिए बेहद उत्सुक हूं।"

सनी के पति डेनियल वेबर बेटी निशा की देखभाल के लिए मुंबई में हैं।

​(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन