नई दिल्ली: बॉलीवुड में आज क्या है खास और कौन सी खबर कर रही है ट्रेंड, इसके बारे में आपको हम यहां बताते हैं। सबसे पहले शुरुआत गणेश जी से करते हैं। आज गणेश चतुर्थी है और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सितारे अपने घर में गणपति लेकर आए हैं।
संजय दत्त से लेकर शिल्पा शेट्टी और डेजी शाह तक कई सितारों ने अपने घरों में गणपति की स्थापना की है। देखिए तस्वीरें...
बॉलीवुड सितारों ने किस तरह अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं उसे जानने के लिए यहां क्लिक करें।
2.0 का टीजर हुआ रिलीज
बॉलीवड अभिनेता अक्षय कुमार और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 2.0 का टीजर रिलीज हो गया है। आज सुबह गणेश चतुर्थी के मौके पर यह टीजर रिलीज किया गया। हालांकि फैंस बहुत ज्यादा खुश नजर नहीं आए इस टीजर के साथ। उन्हें फिल्म में इस्तेमाल वीएफएक्स पसंद नहीं आया, साथ ही अक्षय कुमार टीजर में बहुत कम वक्त के लिए दिखे हैं इससे भी फैंस नाखुश हैं। पढ़िए पूरी खबर...
BIGG BOSS 12: अनूप जलोटा घर में करेंगे अपना वजन कम, खाना बनाने में भी करेंगे मदद
'बिग बॉस' का नया सीजन 16 सितंबर से शुरू हो रहा है। शो में कॉमेडियन भारती सिंह, उनके पति हर्ष लिम्बाचिया, दीपिका कक्कड़, भजन सिंगर अनूप जलोटा लोगों को एंटरटेन करते नजर आएंगे। अनूप जलोटा ने पहले से ही यह तैयारी कर ली है कि वह घर के अंदर क्या-क्या करेंगे। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
'बिग बॉस 12' का भी हिस्सा होंगी हिना खान, मेकर्स ने किया अप्रोच!
'बिग बॉस 12' कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। शो को लेकर रोज नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो पिछसे सीजन की रनर अप हिना खान को लॉन्च एपिसोड के लिए अप्रोच किया गया है। पिछले सीजन में हिना का स्टाइल काफी हिट रहा था और शो के दौरान वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई थीं। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
Latest Bollywood News