1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. BIGG BOSS 12: अनूप जलोटा घर में करेंगे अपना वजन कम, खाना बनाने में भी करेंगे मदद

BIGG BOSS 12: अनूप जलोटा घर में करेंगे अपना वजन कम, खाना बनाने में भी करेंगे मदद

 Published : Sep 13, 2018 05:05 pm IST,  Updated : Sep 13, 2018 06:48 pm IST

'बिग बॉस' का नया सीजन 16 सितंबर से शुरू हो रहा है। शो में कॉमेडियन भारती सिंह, उनके पति हर्ष लिम्बाचिया, दीपिका कक्कड़, भजन सिंगर अनूप जलोटा लोगों को एंटरटेन करते नजर आएंगे। अनूप जलोटा ने पहले से ही यह तैयारी कर ली है कि वह घर के अंदर क्या-क्या करेंगे।

Anup Jalota- India TV Hindi
Anup Jalota Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: 'बिग बॉस' का नया सीजन 16 सितंबर से शुरू हो रहा है। शो में कॉमेडियन भारती सिंह, उनके पति हर्ष लिम्बाचिया, दीपिका कक्कड़, भजन सिंगर अनूप जलोटा लोगों को एंटरटेन करते नजर आएंगे। अनूप जलोटा ने पहले से ही यह तैयारी कर ली है कि वह घर के अंदर क्या-क्या करेंगे।

उन्होंने navbharattimes.com को बताया- ''जब मुझे बिग बॉस के मेकर्स ने अप्रोच किया था, तब मुझे लगा कि मैं शो में क्या करूंगा। फिर मुझे लगा कि मैं अपनी म्यूजिक की वजह से घरवालों की समस्या का समाधान कर पाऊंगा। मैं वहां बहुत फन करूंगा और अपने भजन से लोगों को खुश रखूंगा।''

अनूप जलोटा घर के अंदर योग और दूसरे एक्सरसाइज कर के अपना वजन भी कम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा- ''मैं घर के कामों में अच्छा हूं और बिग बॉस के घर में मैं कपड़े स्त्री करूंगा और खाना बनाने में मदद करूंगा। मैं भारती को खाना बनाने में मदद करूंगा।''

''मैं बिग बॉस के घर में हॉलिडे और फन के लिए जा रहा हूं। वहां तीन महीने रहना मेरे लिए थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि मेरी बहुत सी रिकॉर्डिंग बची हैं।''

शो की कंटेस्टेंट लिस्ट में कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर और उनकी गर्लफ्रेंड सुबुही जोशी, एस श्रीसंथ, दिव्या अग्रवाल, तनुश्री दत्ता, स्कारलेट रोज़, सृष्टि रोडे, करणवीर बोहरा का नाम भी सामने आ रहा है।

Also Read:

2.0 Teaser: रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, फिर लौटा चिट्टी

फैंस को नहीं पसंद आया '2.0' का टीजर, खराब VFX और अक्षय के कम फुटेज देख आया गुस्सा

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन