1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बिग बॉस 12’ को मिली नई टाइमिंग, जानिए इस बार कितने बजे ऑनएयर होगा शो

‘बिग बॉस 12’ को मिली नई टाइमिंग, जानिए इस बार कितने बजे ऑनएयर होगा शो

 Published : Sep 07, 2018 07:54 pm IST,  Updated : Sep 07, 2018 07:56 pm IST

राज नायक ने ट्वीट करके बिग बॉस 12 की नई टाइमिंग बताई है।

सलमान खान- India TV Hindi
सलमान खान

नई दिल्ली: बिग बॉस 12 का नया सीन शुरू होने जा रहा है। इस बार शो का टाइमिंग अलग होगा। कलर्स चैनल के हेड राज नायक ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। बता दें, पिछले कुछ सीजन से बिग बॉस सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे आता था, शनिवार और रविवार को बिग बॉस रात 9 बजे आता था। राज नायक ने ट्वीट करके बताया कि इस बार बिग बॉस हर दिन रात 9 बजे ही आएगा।

सलमान ने मंगलवार को गोवा में बिग बॉस लॉन्च किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने बताया कि बिग बॉस होस्ट करना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। सलमान ने यह खुलासा भी किया कि उनसे पहले बिग बॉस होस्ट करने का ऑफर शाहरुख खान को मिला था, लेकिन उनके कंधे में इंजरी थी और उन्होंने यह शो होस्ट करने से मना कर दिया। इसका फायदा सलमान को मिला और उन्हें यह शो होस्ट किया गया।

इस बार बिग बॉस में भारती सिंह अपने पति के साथ नजर आएंगी। दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब का नाम भी बिग बॉस 12 की लिस्ट में शामिल है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन