1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ganesh Chaturthi 2018: बॉलीवुड सितारों ने इस तरह दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

Ganesh Chaturthi 2018: बॉलीवुड सितारों ने इस तरह दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

 Published : Sep 13, 2018 02:03 pm IST,  Updated : Sep 13, 2018 03:05 pm IST

गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र में खासतौर पर धूम-धाम से मनाया जाता है, ऐसे में बॉलीवुड सितारे कैसे पीछे रहते, फैंस को सितारों ने शुभकामानएं दी हैं।

Ganesh Chaturthi 2018- India TV Hindi
Ganesh Chaturthi 2018 Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: आज से गणेश चतुर्थी का शुभारंभ हो गया है, ऐसे में सभी एक दूसरे को इस त्योहार की बधाई दे रहे हैं। गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र में खासतौर पर धूम-धाम से मनाया जाता है, ऐसे में बॉलीवुड सितारे कैसे पीछे रहते, वे भी बढ़-चढ़कर गणेश चतुर्थी का हिस्सा बन रहे हैं। कई सितारे अपने घर गणेश जी की प्रतिमा लेकर आए हैं। बॉलीवुड सितारे अपने फैंस को भी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। देखिए कुछ ट्वीट्स कि वो कैसे अपने फैंस को इस फेस्टिवल की विशेज दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ट्विटर पर ये तस्वीर पोस्ट करके अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'लुका छिपी' के सेट पर गणेश चतुर्थी मनाई। कृति ने इस अंदाज में फैंस को शुभकामनाएं दी।

सुष्मिता सेन ने गणेश जी की तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी।

अनुष्का शर्मा ने इको-फ्रेंडली गणेश जी का वीडियो शेयर करके फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। ये इको-फ्रेंडली गणेश धागे से बने हुए हैं, बता दें, अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'सुई-धागा' का प्रमोशन भी कर रही हैं।

अदिति राव हैदरी ने खूबसूरत ड्रेस में हाथी के साथ एक तस्वीर शेयर की है, और गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।

टीवी अभिनेता विवेक दहिया ने भी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी।

इन सितारों ने भी गणेश चतुर्थी की बधाई दी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन