1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्या बालन के पिता को पड़ा दिल का दौरा

विद्या बालन के पिता को पड़ा दिल का दौरा

 Published : Sep 12, 2018 08:00 pm IST,  Updated : Sep 12, 2018 08:00 pm IST

जैसे ही विद्या को पिता की हालत के बारे में पता चला वो तुरंत पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ तुरंत अस्पताल पहुंच गईं। 

Vidya Balan- India TV Hindi
Vidya Balan

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के पिता पी आर बालन को सोमवार की रात दिल का दौरा पड़ा। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अभी उनकी हालत स्थिर है।

जैसे ही विद्या को पिता की हालत के बारे में पता चला वो तुरंत पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ तुरंत अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल उनकी हालत ठीक हैं, अभी वो खतरे से बाहर हैं।

बता दें कि विद्या के पिता डिजिकेबल के वाइस प्रेजिडेंट हैं, जो टेलीफोन, डेटा और इंटरनेट सर्विस देती है।  विद्या बालन की बात करें तो आखिरी बार वह सुरेश त्रिवेणी की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' में नजर आई थीं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन