A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नरगिस फाखरी की 'अमावस' अब 1 फरवरी को रिलीज होगी

नरगिस फाखरी की 'अमावस' अब 1 फरवरी को रिलीज होगी

अभिनेत्री नरगिस फाखरी की 'अमावस' अब एक फरवरी को रिलीज होगी। 

<p>नरगिस फाखरी </p>- India TV Hindi
नरगिस फाखरी 

मुंबई: अभिनेत्री नरगिस फाखरी की 'अमावस' अब एक फरवरी को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। फिल्म की रिलीज में यह देरी विजुअल इफेक्ट और पोस्ट प्रोडक्शन से संबंधित कार्य की वजह से हो रही है।

फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल ने एक बयान में कहा, "हम टॉप क्लास वीएफएक्स को हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं और इसमें थोड़ा समय लगता है। हम जल्दबाजी में फिल्म को रिलीज नहीं करना चाहते और हम फिल्म को शीर्ष स्तर का बनाना चाहते हैं।" इससे पहले पटेल कुछ टीवी श्रंखला के अलावा 'रागिनी एमएमएस 2', '1920 इविल' और 'अलोन' जैसी हॉरर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

'अमावस' एक हॉरर फिल्म है। इसमें सचिन जोशी, विवान भटेना, नवनीत कौर ढिलौं, मोना सिंह और अली असगर मुख्य भूमिका में होंगे।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

Simmba Box Office Collection Day 8: रणवीर सिंह की एक्टिंग के फैन्स हुए दीवाने, फिल्म ने कमाए इतने करोड़

मनीष नागदेव ने सृष्टि रोड संग ब्रेकअप को किया कंफर्म, रोहित सुचांती पर दिया ये जवाब

विक्की कौशल ने कटरीना कैफ को किया प्रपोज, यह देख सलमान खान का रिएक्शन हुआ वायरल

Latest Bollywood News